राश‍ि अनुसार ऐसे करें व‍िजयदशमी की पूजा, जीवन की हर समस्या होगी दूर

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 02:52 PM (IST)

देशभर में दशहरे पर्व की रौनक अलग ही देखने को मिलती है। इस साल यह शुभ तिथि 15 अक्तूबर को पड़ रही है। इस खास पर्व पर भगवान की कृपा पाने के लिए लोग पूजा करते हैं। इस दौरान पूरे विधि-विधान से प्रभु श्रीराम, माता सीता और पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करने के विशेष महत्व हैं। मगर ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, इस दौरान अपनी राशि अनुसार पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होकर शुभफल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार कैसे करें व‍िजयदशमी की पूजा...


 

मेष राशि- इस राशि के लोग ‘ऊं रामभद्राय नम:’ मंत्र का उच्चारण करके प्रभु राम की पूजा करें।


वृषभ राशि- इन लोगों को ‘ऊं आञ्जनेयाय नम:’ मंत्र का जाप करते हुए हनुमानजी का पूजा करनी चाहिए।


मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को इस दिन राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाने से लाभ होगा।


कर्क राशि- ये लोग इस शुभ पर्व पर माता सीता और श्रीराम जी को मीठा पान अर्पित करें।

 

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग ‘ऊं जनार्दनाय नम:’ मंत्र जाप करते हुए भगवान राम की पूजा करें।


कन्या राशि- ये लोग इस पावन पर्व पर हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही उनकी पूजा दौरान ‘ऊं शर्वाय नम:’ मंत्र का जाप करें।


तुला राशि- इस राशि के लोग राम दरबार में शहद अर्पित करें।


वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों को हनुमान जी पर चमेली का इत्र चढ़ाना शुभ होगा।


 

धनु राशि- ये लोग हाथ में तुलसी का पत्‍ता लेकर ‘ऊं दान्ताय नम:’ मंत्र से राम की जी पूजा करें।


मकर राशि- इस राशि के लोग भगवान श्रीराम और माता सीता को मौली चढ़ाएं।


 

कुंभ राशि- कुंभ राशि लोग हनुमान पूजा दौरान ‘ऊं वायुपुत्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।


मीन राशि- इस राशि के लोगों को इस पावन अवसर पर राम दरबार में मेंहदी चढ़ानी चाहिए।

 

Content Writer

neetu