5 मिनट के लिए गुनगुने तेल से करें हाथों की मसाज, फिर देखें कमाल

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 06:38 PM (IST)

सुंदर चेहरे के साथ हाथों का खूबसूरत होना भी बेहद जरूरी होता है। हाथों की सुंदर बनाने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर जा कर मैनिक्योर करवाती हैं। इससे बहुत से पैसे खर्च होते हैं। पार्लर में जाकर मैनिक्योर करवाने से अच्छा है घर पर बिना पैसे खर्चे किए तेल से मसाज करें। हफ्ते में 2 से 3 बार केवल 5 मिनट तक तेल से हाथों की मसाज करने से हाथ कोमल और नाखुन भी मजबूत बनेंगे। आइए जानिए तेल हैं तेल मालिश करने का सहीं तरीका और इसके फायदे।

इस तरह करें तेल से मसाज


सबसे पहले बाउल में गुनगुना नारियल तेल डालें। आप चाहें तो इसमें विटामिन डी का कैप्सूल भी डाल सकती हैं। अब पहले अपने हाथों के नाखुनों को इस तेल में कुछ देर के लिए डुबो कर रखें। फिर हथेली में तेल लेकर पूरे हाथों पर अच्छे से मसाज करें। जब मालिश खत्म हो जाए तो गुनगुने पानी से हाथों को धो लें। इसके बाद साफ टॉवल से अपने हाथों को पोछ लें।


मसाज करने के फायदे
1. जिन लोगों के नाखून जल्दी टूट जाते हैं। उनको तेल से नाखूनों की मसाज करनी चाहिए। इससे नाखून टूटने भी बंद हो जाएंगे और उनकी चमक भी बढ़ेगी।

 

2. हफ्ते में 2 से 3 बार 5 मिनट तक तेल मसाज करने से हाथ मुलायम और सुंदर बनते हैं। 

 

3. हाथों की तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इससे हाथों के रंग में निखार आता है।

4. जिन लोगों को स्किन की परेशानी होती है उनके लिए गर्म तेल की मसाज बहुत फायदेमंद है। उनको रोजाना तेल मालिश करनी चाहिए। इससे त्वाचा लंबे समय तक खराब नहीं होती।
 

5. अगर आपके नाखुन सख्त हैं और काटने में मुश्किल आती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हाथों की तेल से मालिश करें। इससे हाथों की स्किन सॉफ्ट हो जाती है जिससे नाखुन आसानी से काटे जाते हैं। 

 

ध्यान रखने योग्य बातें
इस बात का ध्यान रहे कि तेल से मसाज करने के बाद हाथों को कुछ घंटे के लिए साबुन से न धोएं। इसके साथ ही कुछ समय तक नाखूनों पर नेल पेंट ना लगाएं। 

Punjab Kesari