Umbrella से बनाएं Flower Pot

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2017 - 05:23 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: जब बारीश आती है तो घर से बाहर निकलते समय सबसे पहले छतरी का ख्याल आता है लेकिन आप छतरी को सिर्फ वर्षा के दौरान ही नहीं बल्कि इससे आप अपने घर की डैकोरेशन भी कर सकते है। जी हां, आप छतरी से फ्लावर पॉट बना कर हैंगिंग की तरह घर में लगा सकते है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे। 


जरूरी सामग्री 

- छतरी 
- कलरफुल फ्लावर 
- रिबन 

 

बनाने की विधि 

- इसको बनाने का तरीका काफी आसान है। सबसे पहले छतरी को लेकर उसमें कलरफुल फ्लावर डाल लें। 

 

- अब छतरी को बीच में से किसी रिबन की मदद लेकर बांध लें। 

 

- बस बन कर तैयार है आपका Umbrella Flower Pot, इसको आप अपने घर के किसी दरवाजे पर लगा सकते है और घर को नया लुक दे सकते है। 

 

- जब आपको छतरी की जरूरत पड़े तो आप इसमें से फ्लावर निकाल कर इसका इस्तेमाल कर सकते है और फिर से इसका फ्लावर पॉट बनाकर सजा सकते है। 

इसके अलावा आप छतरी का ओर कई तरीको से इस्तेमाल कर सकते है। कई क्रिएटिव चीजों में इसको यूज कर सकते है। 

Punjab Kesari