घर पर ही बनाएं मोबाइल का ट्रैंडी कवर

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 07:40 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन:  मोबाइल फोन तो अब हमारी जिंदगी का खास हिस्सा बना हुआ है और इसके ट्रैंडी कवरज का तो आजकल बहुत फैशन चल रहा है। ये सारे ट्रैंडी कवर मार्कीट में काफी मंहगे मिलते है। आज हम आपको घर पर ही इन फैंसी फल्पि कवरज को बनाने का आसान तरीका बताएगें।


बनाने के लिए जरूरी समान..
- 1 ग्लिटर पेपर
- ग्लू
- कैंची
- मैग्नैटिक बटन 
- सूखा शिमर
- 1 पतला ब्रश


बनाने का तरीका... 
1. सबसे पहले एक ग्लिटर पेपर लें और फिर इसके ऊपर मोबाइल फोन का कवर रखकर मार्कर से आउटलाइन लगा दें,यहां पर कैमरे की जगह है वहां पर भी निशान लगा लें।
2. अब निशान लगाए हुए सारे पेपर को ध्यान से काट लें और फल्पि के लिए बाकी पेपर को वैसा ही रहने दें।
3. चारें तरफ से मोबाइल के साइज जैसा गोलाई में इसे आकार दें और साइड से फल्पि कवर को बंद करने के लिए मैग्नैटिक बटन के लिए पेपर का टुकड़ा काट लें।
4. ग्लू की मदद से मैग्नैटिक बटन को उस पेपर पर जोड़े और  इस कवर पर लगाने के लिए एक ट्रांसपेरैंट बैक कवर को ग्लिटर पेपर की उल्टी साइड पर कैमरे वाले निशान पर रख कर जोड़ें।
5. अब मैग्नैटिक बटन वाली जगह के बाहर वाली साइड पर ग्लू लगाकर अलग शेड का शिमर लगा सकते है। अब इसे पूरी तरह सूखने दें तो आपका ग्लिटर फल्पि कवर प्रयोग करने के लिए तैयार है।
6. आप एेसे ही अलग तरह के कलरफुल पेपर से घर पर ही मोबाइल कवर आसानी से बना सकते है और आप इन्हें गिफ्ट भी कर सकते है। आप इनके पीछे नए-नए डिजाइन के स्टीकर या फिर बटन भी चिपका सकते है।

Punjab Kesari