घर पर खुद ही बनाएं Sock Bunny

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 03:01 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन:  कला एक ऐसी चीज है, जिसे जितने सीखा जाए उतना कम है। घर को सजाना या किसी पुरानी चीज को दोबारा से इस्तेमाल में लाना भी किसी कला से कम नहीं है। घर में अक्सर बच्चों या बड़ों की पुराने मोजे बड़े होते है, जिन्हें बेकार समझकर फैंक दिया जाता है। परन्तु आप इनको फैंकने के बजाएं इससे कई क्रिएटिव चीजें बना सकते है।साथ ही अपने बच्चों को सीखा सकते हैै। जी हां, आज हम आपको मोजें की मदद से Sock Bunny बना सकते है। इसे बनाना काफी आसान है। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका। 


जरूरी सामग्री 

- पुराने मोजे
- चावल 
- कैंची 
- धागा
- ब्लैक स्कैच पेन 

 

बनाने का तरीका 

1. सबसे पहले एक मोजा लें। उसमें चावल के दाने भर दें। ध्यान रखें चावल के दानों के आधे मोजे तक ही भरें। 

2. अब मोजे का ऊपर खाली वाले हिस्से को किसी धागे की मदद से बांध दें। बांदने के बाद अब जितनी जगह में चावल के दाने भरे है उसके बीच में धागा बांधकर उसे दो पार्ट में कर लें। 

3. इसके बाद मोजे के सबसे ऊपर वाले हिस्से को कैंची की मदद से बीच से काट दें। फिर इसको काटकर Bunny के कान की शेप दें। 

4. अब Bunny फेस बनाने के लिए ब्लैक स्कैच पेंन से उसकी आंखें बनाएं। बस बनकर तैयार है आपको Sock Bunny, इसके आप अपने घर में सजा सकते है। 

Punjab Kesari