घर पर करें आसानी से करें Pedicure, बिना खर्च के पैर बनेंगे मुलायम और चमकदार

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 05:52 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आप पार्लर में पैसे खर्च किए बिना अपने पैरों को मुलायम, साफ और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो घर पर ही आसानी से पेडिक्योर कर सकती हैं। रोजमर्रा की धूल-मिट्टी, प्रदूषण और भागदौड़ का असर सबसे ज्यादा पैरों पर दिखाई देता है, जिससे वे रूखे और बेजान लगने लगते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान स्टेप्स और घर में मौजूद सामान की मदद से आप प्रोफेशनल जैसा पेडिक्योर कर सकती हैं और अपने पैरों को नई चमक दे सकती हैं।

सबसे पहले नाखूनों को दें सही शेप

पेडिक्योर की शुरुआत नाखूनों की सफाई से करें। यदि नाखूनों पर पुरानी नेल पॉलिश लगी है तो उसे रिमूवर की मदद से साफ कर लें। इसके बाद नाखूनों को सीधा काटें और नेल फाइल से उन्हें मनचाहा आकार दें। ध्यान रखें कि किनारों को ज्यादा न काटें, इससे इनग्रोन नेल्स की समस्या हो सकती है।

PunjabKesari

डेड स्किन हटाएं

पैरों को पानी से निकालकर तौलिए से सुखाएं। अब एड़ियों और तलवों पर फुट स्क्रब या घर में बने स्क्रब (चीनी और शहद) से हल्के हाथों से मसाज करें। इससे डेड स्किन हटेगी और पैर साफ व स्मूद नजर आएंगे।

यें भी पढ़ें : Periods के दौरान ब्लड क्लॉट्स से हैं परेशान? खाएं ये Foods, मिलेगी राहत

 

गुनगुने पानी में दें पैरों को आराम

एक टब में गुनगुना पानी भरें और उसमें थोड़ा नमक या बाथ सॉल्ट मिला लें। चाहें तो कुछ बूंदें नारियल तेल या कोई एसेंशियल ऑयल भी डाल सकती हैं। अब अपने पैरों को 15 से 20 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें। इससे पैरों की थकान दूर होगी और त्वचा मुलायम हो जाएगी।

PunjabKesari

क्यूटिकल्स की करें देखभाल

नाखूनों के आसपास क्यूटिकल क्रीम या नारियल तेल लगाएं। कुछ मिनट बाद क्यूटिकल पुशर की मदद से उन्हें धीरे-धीरे पीछे करें। इससे नाखून साफ और सुंदर दिखेंगे।

मॉइश्चराइजर से करें मसाज

पेडिक्योर का सबसे जरूरी हिस्सा है मॉइश्चराइजिंग। अच्छी मात्रा में क्रीम, एलोवेरा जेल या नारियल तेल लगाकर पैरों की 5-10 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा लंबे समय तक मुलायम बनी रहती है।

यें भी पढ़ें : दांत की ये परेशानी शुरु हो जाए तो समझ लें बॉडी में Vitamin C की कमी

 

आखिर में लगाएं पसंदीदा नेल पॉलिश

अगर चाहें तो नाखूनों पर बेस कोट लगाने के बाद अपनी पसंद का नेल पॉलिश रंग लगाएं। अंत में टॉप कोट जरूर लगाएं ताकि नेल पॉलिश ज्यादा दिनों तक टिकी रहे और नाखूनों में खूबसूरत चमक बनी रहे।

PunjabKesari

घर पर पेडिक्योर के फायदे

पैरों की गंदगी और डेड स्किन साफ होती है।
एड़ियां मुलायम और खूबसूरत बनती हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
पैरों की थकान और रूखापन कम होता है।
पार्लर के खर्च से बचत होती है।
थोड़ा-सा समय निकालकर सप्ताह में एक बार घर पर पेडिक्योर करने से आपके पैर हमेशा साफ, मुलायम और खूबसूरत बने रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static