बच्चों के साथ मिलकर बनाएं DIY Dream Catcher

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 12:48 PM (IST)

प्राचीन विश्वासों के अनुसार ड्रीमकैचर को बुरे सपने दूर करने के लिए लगाया जाता था। कुछ लोग घर की डैकोरेशन के लिए भी ड्रीमकैचर का इस्तेमाल करते है। लोग बजार से मंहगे ड्रीमकैचर खरीद कर अपने घर की सजावट करते है लेकिन आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखा कर घर पर ही इसे बना सकते है। आप बच्चों के साथ मिलकर घर के लिए सुंदर और डेकोरेटिव ड्रीमकैचर बनाकर डेकोरेशन के लिए यूस कर सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही पेपर प्लेट से ड्रीमकैचर बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप बच्चों के साथ मिलकर ड्रीमकैचर बना सकते हैं। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका भी मिल जाएगा।

ड्रीमकैचर बनाने का सामान
पेपर प्लेट
मोटे ऊन के धागे या मोटी रस्सी
एम्ब्रायडरी हूप या गोल रिंग
कलर या पेंट
पंख और मोती
डबल कलरफुल टेप
कैंची
ग्लू

इस तरह बनाए ड्रीमकैचर
1. ड्रीमकैचर बनाने के लिए सबसे पहले पेपर प्लेट को गोलाई शेप में बीच में से काट ले।
2. इसके बाद इसकी अंदर की साइडों में छोटे-छोटे छेद करके इसकी बीच में ऊन के धागे डालें।
3. इसके बाद प्लेट को कोई भी कलर करके सूखने के लिए छोड़ दें। अब इसके उपर ग्लू की मदद से रिंग या एम्ब्रायडरी हूप लगा दें।
4. अब इसमें छोद करके छोटे-बड़े धागे लगाएं और उसमें मोटी, पंख डाल दें। आप इसके किनारों को फूलों से भी सजा सकती है।
5. अब आप इस ड्रीमकैचर को दीवार पर डैकोरेट करें। बैड के उपर डैकोरेट किए हुए ड्रीमकैचर भी बहुत सुंदर लगते है।

Punjab Kesari