Paper Cups क्राफ्ट से निखारें बच्चों का हुनर

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 06:18 PM (IST)

बच्चों को ड्राइंग और पेंटिग करने का बहुत शौंक होता है। पढ़ाई हो या फिर अनुशासन वह हमेशा खेल-खेल में चीजें आसानी से सीख लेते हैं। किताबों के साथ-साथ उन्हें कुछ ऐसी एक्टिविटी के भी सीखाते रहना चाहिए जो उनके काम आए और वह उसमें दिलचस्पी भी दिखाएं। घर पर पड़े बेकार समझे जाने वाले प्लास्टिक के गिलास का  इस्तेमाल करके भी आप बच्चों के साथ मिलकर बहुत सी चीजें बना सकते हैं। जैसे कार्टून,बर्थडे कैप, एनिमल, स्पाइडर आदि बना सकते हैं। रंग बिरंगे कलर्स के साथ आप इसके साथ और भी कई तरह के एक्सपैरिमेंट कर सकते हैं। इससे बच्चे खुश भी हो जाएंगे आप भी उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। इसके अलावा वह अपने आइडिया से भी बहुत कुछ बना सकते हैं। आइए आपको कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिससे आप भी कुछ आइडियाज ले सकते हैं। 


 
 

 

 

 

Punjab Kesari