DIY Ideas: पेपर क्राफ्ट से निखारें बच्चों की क्रिएटिविटी

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 04:10 PM (IST)

घर में ऐसी बहुत-सा सामान होता है, जिसे आप बेकार समझ कर फैंक देते हैं। उन्हीं में से एक है बेकार पेपर लेकिन आप इसका इस्तेमाल कई क्रिएटिव चीजें बनाने के लिए कर सकते हैं। बच्चों के साथ मिलकर आप उनके लिए घर पर खिलौने बनाने के लिए बेकार पेपर से आप ढेरों आइडियाज ले सकते हैं। इससे बच्चे खुश भी हो जाएंगे आप भी उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। इसके अलावा आप इसे घर की डैकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे घर की डैकोरेशन के साथ बच्चों की क्रिएटिविटी भी उभर कर आएगी। आइए आपको कुछ तस्वीरें दिखाते हैं, जिससे आप कुछ आइडियाज लेकर बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट सिखा सकते हैं।

जरूरी सामान
बेकार पेपर से कोई भी चीज बनाने के लिए आपको कलर, कैंची , ग्लू(चिपकाने के लिए) और रंग बिरंगे कागज चाहिए होंगे।

 

ऐसे करें इस्तेमाल
पेपर से आप ढेरों चीजें बना सकते है लेकिन पहले आप सोच लें कि आप क्या बनाना चाहते हैं। इसके बाद बच्चों के साथ मिलकर उसे बनाना शुरु करें। आप चाहें तो बच्चों के साथ पेपर क्राफ्ट बनाने के लिए आप यहां से आइडियाज ले सकते हैं।
 

आप बच्चों को इस तरह के सिपंल फूल बनाना भी सिखा सकते हैं। इसे बनाने में उन्हें ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगी और वह इसे आसानी से बना भी लेंगे।

Picture Credit: YMC


अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है तो आप उसे इस तरह के क्यूट बनी, एंग्री बर्ड या लेडी बग बनाना भी सिखा सकते हैं। डैकोरेशन के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


इन पेपर बटरफ्लाई का इस्तेमाल आप घर की शोभा बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पेपर पर बटरफ्लाई ड्रोइंग कर लें। फिर कैंची की मदद से उसे बटरफ्लाई की शेप में काट लें। अब ऐसे कई बरटफ्लाई बना लें। फिर उन्हें ग्लू की मदद से दीवार पर ड्रैकोरेट करें। आप इसे आसानी से बच्चों के साथ मिलकर भी बना सकते हैं।



Punjab Kesari