क्रिसमस पर बनाए स्पेशल कार्ड, फॉलो करें ये आसान से टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 12:21 PM (IST)

क्रिसमस पर लोग ना सिर्फ पार्टी आर्गनाइज करते हैं बल्कि एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। अगर आप किसी को कार्ड गिफ्ट करना चाहते हैं तो उसे बाजार से खरीदने की बजाए घर पर ही बना सकते हैं। वहीं अगर आपके घर में बच्चे है तो यह आफके लिए और भी मजेदार हो सकता है। इससे ना सिर्फ आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि कार्ड खरीदने के पैसे भी मिल जाएंगे।

चलिए आज हम आपको कुछ फोटोज दिखाते हैं, जिनसे आइडियाज लेकर आप घर पर ही क्रिसमस कार्ड तैयार कर सकते हैं।

ग्रीटिंग कार्ड बनाने की सामाग्री:

मोटे और अलग-अलग रंग वाले कार्डबोर्ड पेपर
ग्लू
कैंची
पेंसिल
स्टिकर (डिफरेंट साइज में)
ग्लिटर
कलर्ड टेप
रिबन

ग्रीटिंग कार्ड बनाने की विधि

1. सबसे पहले कार्डबोर्ड पर पेंसिल से कोई भी डिजाइन ड्रा करें। फिर कैंची से इस शेप को सफाई से काटें।

2. दूसरे कार्डबोर्ड को लेकर उसे बराबर हिस्सों में फोल्ड करें। इसके ऊपर काटी हुई शेप को ग्लू की मदद से चिपकाएं।

3. इसके बाद रिबन, ग्लिटर, स्टिकर, मोती और सिपिओं से कार्ड को डैकोरेट करें। 

4. आखिर में स्कैच से इसके उपर कोई प्यारा सा मैसेज लिखें।

5. अब आप इस कार्ड को गिफ्ट कर सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput