सरसों तेल में मिलाएं सिर्फ 1 चीज, जड़ से काले व घने होंगे बाल

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 05:13 PM (IST)

बालों का सफेद होने की परेशानी आजकल लोगों में आम दिखाई दे रही है। जहां पहले 40-50 साल में बाल सफेद होते थे। वहीं अब 20 साल के बच्चे भी इस समस्या से जुझ रहे हैं। इसके पीछे का कारण बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान, तनाव आदि माना जा सकता है। वैसे तो बालों को काला करने के लिए बाजार में बहुत से कलर आसानी से मिल जाएंगे। मगर मंहगा होने से यह हर किसी की पहुंच में नहीं आ सकता है। साथ ही यह कलर कुछ दिनों में ही छूट जाता है। इसके अलावा इनमें कैमिकल होने से साइड इफेक्ट हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चलिए आज हम आपको घर पर सिर्फ दो चीजों से तैयार मैजिकल तेल बनाना सीखाते हैं। इसे लगाने से आप अपने सफेद बालों को काला करने के साथ इससे जुड़ी अन्य परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं उस मैजिकल ऑयल को बनाने का तरीका...

 

सामग्री: 

सरसों का तेल- आवश्यतानुसार
मेंहदी पाउडर- 3 बड़े चम्मच 
लोहे की कढ़ाही- 1 

विधि: 

1. सबसे पहले कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर रखें। (अगर आपके पास लोहे की कढ़ाई नहीं है तो आप कोई और बर्तन इस्तेमाल कर सकती है।)
2. इसमें मेंहदी पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए एक उबाल आने दें। 
3. उबाल आने के बाद मिश्रण को गैस की धीमी आंच पर लगातार चलाते रहे। 
4. इसे 5 मेंहदी का रंग छोड़ने तक लगातार चलाते रहे। 
5. ध्यान रखें कि मेंहदी में गांठ ना पड़े। 
6. मिश्रण के पकने पर इसे आंच से उतार लें। 
7. इसे लगातार 5 मिनट तक चलाते रहिए। 
8. इसे 1 घंटा ठंडा होने के लिए अलग रख दें। 
9. बाद में छन्नी की मदद से तेल को छान लें।
10. लीजिए आपका मैजिकल ऑयल बन कर तैयार है। 
11. इसे बोतल में भर कर स्टोर कर लें। 

इस तेल को आप 1 महीना आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 


तेल लगाने का तरीका...

1. तेल को हाथों की मदद से जड़ों पर मसाज करते हुए लगाएं। 
2. खासतौर पर सफेद बालों पर अच्छे से लगाएं। 
3. 1 घंटा या रातभर इसे लगा रहने दें। 
4. बाद में इसे माइल्ड शैंपू से धो लें। 

हफ्ते में 2 बार या शैंपू से पहले इस तेल का इस्तेमाल करें। 

 

ध्यान दें, अगर आप इसे रातभर लगाकर सोने वाली है तो सिर को कवर करके सोएं। नहीं तो मेंहदी का रंग आपकी चादर या पिल्लो कवर को खराब कर सकता है। 

 

तो चलिए जानते हैं इस तेल को लगाने के फायदों के बारे में...

- लोहे की कढ़ाई पर तेल को तैयार करने से इस पर काला रंग चढेगा। ऐसे में बालों का रंग काला होने में मदद मिलेगी। 

- सरसों के तेल में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से यह बालों को जड़ों से पोषित करेगा। साथ ही सफेद बाल तेजी से काले होंगे। बालों का रूखापन दूर होकर नमी बरकरार रहेगी। ऐसे में सुंदर, घने व मुलायम होंगे। 

- हिना मेंहदी स्कैल्प को पोषित करके सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाएगी। ऐसे में बाल काले, लंबे, घने, मुलायम नजर आएंगे। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताएं। 

Content Writer

neetu