गुलाबी होंठों के लिए अपनाएं प्रियंका चोपड़ा की DIY ट्रिक, जानें लगाने का तरीका

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 06:47 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में चलने वाले गर्म हवाओं के कारण होंठों की नमी चली जाती है। हालांकि भरपूर पानी ना पीने से भी होंठ सूखने लगते हैं। लेकिन घबराने की बात नहीं आप होममेड लिप स्क्रब की मदद से इस समस्या की छुट्टी कर सकती हैं। यह घरेलू नुस्खा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बताया है। प्रियंका अपने होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाए रखने के लिए मां मधु चोपड़ा का बताया घरेलू नुस्खा अपनाती हैं। तो चलिए आपको भी बताते हैं इसे बनाने की विधि...

सामग्री

गुलाबजल

चीनी 

बनाने व लगाने का तरीका 

इसके लिए एक कटोरी में इन दोनों चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे अपने होंठों पर लगाएं और हाथों से स्क्रब करेँ। इसस होंठों के डेड सेल्स निकल जाएंगे और दरार भी साफ हो जाएंगी। 

गुलाबी होठों के लिए

गुलाब के फूल की पत्तियां- 1

चीनी- आधा चम्मच 

बनाने व लगाने का तरीका 

गुलाब के फूल की पत्तियों और चीनी को अच्छे से मिक्स करें। अब पत्तियों को मसलते हुए पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को होठों पर लगाकर मसाज करें। इससे होंठों की डेड स्किन निकल जाएगी। अगर ये पेस्ट ड्राई लगे तो इसमें 2 से 3 बूंद गुलाबजल की डाल लें।

Content Writer

Bhawna sharma