पुराने लकड़ी के फर्नीचर को इस तरह दें कुछ डिफरैंट लुक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 01:26 PM (IST)

आप अपने घर को कैसे खूबसूरत लुक देना चाहते है यह बात सिर्फ आप पर निर्भर करती है। वैसे तो लोग कई महंगे शो पीस लेकर आते है और अपने घर को अट्रैक्टिव लुक देते है लेकिन अगर आप कुछ पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके ही अपने घर को खूबसूरत लुक दे दो क्या बात है। इससे आपका खर्चा भी कम होगा और आप अपने घर को मनचाहा लुक भी दे सकेंगे। 

लकड़ी के फ्रैम 
वैसे तो लोग अपनी फोटोज को घर में लगाने के लिए मार्कीट से मिलने वाले फोटोफ्रेम का इस्तेमाल करते थे लेकिन जैसे जमाना मॉडर्न होता जा रहा है वैसे ही लोगों की सोच भी बदलती जा रही है।

आपकल लोग मार्किट से स्टाइलिश फोटोफ्रेम की जगह खुद ही घर पर पड़े लड़की के सामान को फोटोफ्रेम का लुक दे रहे है। 

कैसे बनाएं फोटोफ्रेम?


घरों में अक्सर लड़की का सामान जैसे पुराने दरवाजे, खिड़कियां यहां तक की सिरनी पड़ी होती है, जिनको पुराना समझकर घर के किसी कोने में रख दिया जाता है। लेकिन इनकी मदद से कई स्टाइलिश फोटोफ्रेम बनाएं जा सकते है।

अगर आप भी अपने घर  में पुराने लकड़ी के सामान से क्रिएटिविटी दिखाना चाहते है तो हम आपको कुछ आईडियाज बताएंगे, जिनकी मदद से आप फोटोफ्रेम से अपने घर को स्टाइलिश लुक दे सकते  है। 

Punjab Kesari