बेकार चीजों से ही बनाएं यूनिक Rug के डिजाइन्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 12:12 PM (IST)

लगभग हर में पैरों को पौंछने के लिए पायदान का इस्तेमाल होता हैं, ताकि घर में सफाई बनी रहे। लोग अपने घर के हर रूम में पायदान यानी मैट रखते हैं। जहां यह घर में सफाई रखने का काम करते वहीं घर को डिफरैंट लुक भी देते हैं। अगर आप घर की सफाई और डैकोरेशन के लिए पर्दों से लेकर फर्नीचर पर ध्यान रखें है तो मैट पर भी अपनी खास नजर रखें। 


वैसे तो मार्कीट में आपको फुट मैट के डिफरैंट-डिफरैंट डिजाइन्स मिल जाएंगे, जिनकी कीमत भी काफी होगी। आप चाहे तो घर की पुरानी चीजों का इस्तेमाल करके अपनी पसंद से फुट मैट तैयार कर सकते हैं। इससे आपका खर्चा भी कम होगा और घर को सजाने के लिए आपको यूनिक तरीका भी मिलेगा। हम आपको घर पर पड़ी पुरानी चीजों से फुट मैट बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकते है। 

 


जरूरी सामग्री 
फैब्रिक स्ट्रिप्स (लगभग 4-6 इंच की चौड़ाई में कटी हुई)
पुराना तौलिया या अन्य चीजें
मजबूत सुई
मोटा धागा

 

बनाने का तरीका 
1. पहले 3 लंबी-लंबी स्ट्रिप्स लें। इसे चोटी की तरह गूंध लें। 


2. पहली स्ट्रिप्स के अंत में 3 स्ट्रिप्स का दूसरा सेट जोड़ लें और ब्रेडिग बनाना जारी रखें।   


3. जब यह ब्रैड्स(Braids) अच्छी तरह मोटी किसी मैट की शेप में बन जाएं तो एक तौलिए को जमीन में रखकर उसके ऊपर तैयार की गई ब्रेडिग राउंड आकार में बिछा दें।

 
4. फिर इसे गोल शेप में सुई की मदद से तौलिए के साथ सिल दें। 

इसके अलावा आप अन्य कई चीजों जैसे पुरानी टी-शर्ट, ऊन व पॉलिथीन की मदद से फुट मैट बना सकती है।आइए जानते है उन फुटमैट को तैयार करने के टिप्स। 

पुराने कपड़ों के मैट 
घर में पुराने कपड़े ह तो उन्हें फैंकने के बजाए फुट मैट बनाएं। अलग-अलग पुराने कपड़ों को जोड़कर पीसेज में काट लें। फिर इन्हें सिलकर इस तरह मैट बनाएं। 

पॉलिथीन फुट मैट
पॉलिथीन हर किसी के घर में होते हैं, जिनसे आप पॉम-पॉम बनाकर उन्हेें फुट मैट की शेप दे सकते हैं। इन्हें धोना भी आसान कम है। 

फर स्टाइल फुट मैट
अगर घर में फर्र वाले खिलौने बेकार पड़े है तो उन्हें फुटमैट बनाने के लिए इस्तेमाल करें। इन फर्र के साथ पॉम-पॉम बनाए और उन्हें धागे की मदद से आपस में सिल लें। फिर खूबसूरत पायदान की तरह घर में रखें। 

क्रोशिए के फुट मैट
आप क्रोशिए की मदद से भी  फुट मैट बना सकते है। क्रोशिए के फुट मैट बनाने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन्स चुन सकते हैं। 

पॉम-पॉम स्टाइल फुट मैट 
कलरफुल ऊन की मदद से पॉम-पॉम बनाएं, जिनका साइज आप अपनी इच्छा अनुसार रख सकते है। फिर ऐसे ही ढेर सारे पॉम-पॉम तैयार करके उन्हें आपस में धागे की मदद से सिल लें। 

Content Writer

Sunita Rajput