सिर्फ 3 चीजों से बनाएं कॉफी स्क्रब, घर पर ही पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 05:00 PM (IST)

नारी डेस्क : चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो हर बार पार्लर जाकर फेशियल करवाना जरूरी नहीं है। आपकी किचन में रखी कॉफी भी होम स्किनकेयर में काम आ सकती है। कॉफी के बारीक कण त्वचा की ऊपरी सतह पर जमा डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकते हैं, जिससे स्किन कुछ समय के लिए ज्यादा साफ और मुलायम नजर आ सकती है। हालांकि, कॉफी स्क्रब कोई फेशियल का विकल्प या मुंहासों का इलाज नहीं है। इसे सही तरीके और सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है।

कॉफी स्क्रब क्यों किया जाता है इस्तेमाल?

कॉफी में मौजूद दानेदार कण त्वचा की ऊपरी परत को एक्सफोलिएट करने में मदद कर सकते हैं। इससे डेड स्किन हटने पर चेहरा थोड़ी देर के लिए स्मूद और फ्रेश दिखाई दे सकता है। कॉफी में मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिकों में antioxidant properties भी पाई जाती हैं। हालांकि, घर पर बनाए गए कॉफी स्क्रब से त्वचा को मिलने वाले फायदे हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। ज्यादा या बार-बार स्क्रब करने से त्वचा में जलन और रूखापन भी हो सकता है।

PunjabKesari

सिर्फ 3 चीजों से तैयार करें कॉफी स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर या बारीक कॉफी ग्राउंड्स
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल या अपनी त्वचा के अनुकूल कोई हल्का मॉइस्चराइजिंग ऑयल
1 बड़ा चम्मच बारीक चीनी
सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा खुरदरा न हो।

यें भी पढ़ें : सीने में दर्द ही नहीं, ये लक्षण भी देते हैं दिल की धमनियों में ब्लॉकेज के संकेत

चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले चेहरे को हल्के पानी से साफ कर लें। इसके बाद स्क्रब की थोड़ी मात्रा लेकर त्वचा पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं। करीब 30-60 सेकंड तक बिना दबाव डाले धीरे-धीरे मसाज करें और फिर पानी से धो लें। इसके बाद त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। 5 मिनट तक जोर-जोर से स्क्रब करना जरूरी नहीं है। चेहरे की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए ज्यादा रगड़ने से फायदा होने के बजाय irritation हो सकती है।

PunjabKesari

कितनी बार लगाएं?

कॉफी स्क्रब को रोजाना इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपकी त्वचा इसे आसानी से सहन करती है, तो कभी-कभार इस्तेमाल किया जा सकता है। Sensitive या acne-prone skin पर physical scrubbing से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है।

यें भी पढ़ें : पाचन से लेकर हड्डियों तक: किशमिश के बड़े फायदे और किन लोगों को नहीं खाना चाहिए

इन लोगों को रखना चाहिए खास ध्यान

अगर चेहरे पर Active Acne, कट, सनबर्न, लालिमा, सूजन या किसी तरह की त्वचा संबंधी समस्या है, तो कॉफी स्क्रब लगाने से बचें। खासकर अगर आपकी त्वचा पहले से sensitive है, तो चीनी और कॉफी के कण irritation पैदा कर सकते हैं। अगर चेहरे पर लगातार मुंहासे, ब्लैकहेड्स या दूसरी स्किन समस्या है, तो घरेलू स्क्रब के बजाय dermatologist की सलाह लेना बेहतर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static