Christmas Special: इन क्यूट-क्यूट DIY तरीकों से करें घर की सजावट

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 01:10 PM (IST)

क्रिसमस आने में अब कुछ ही समय रह गया है और लोगों की तैयारियों जोरो-शोरो से चल रही हैं। क्रिसमस पर डेकोरेशन बहुत अहमियत रखती हैं। इस दिन लोग अपने घरों को डिफरेंट लाइट्स और क्रिसमस ट्री के साथ डेकोरेट करते है लेकिन जरूरी नहीं कि आप बाजार से ही डैकोरेशन के लिए महंगा सामान खरीदा जाएं। आप घर में डिफरैंट क्रिएटिविटी दिखाकर क्रिसमस डेकोरेशन के लिए क्यीट-क्यूट सामान तैयार कर सकते है। आज हम आपको कुछ यूनिक आईडिया बताएंगे, जिससे आप क्रिसमस थीम पर घर को सजा सकते है। तो चलिए आज हम आपको अलग-अलग तरीकों से क्रिसमस डेकोरेशन के लिए कुछ सामान बनाना सीखाते हैं।
 

1. Mason Jar Lid Wreaths
एक रिंग लेकर उसके उपर रस्सी या रिबर को गोल-गोल लपेटते जाएं। इसे पूरा लपेटने के बाद ग्लू के साथ चिपका दें। इसके बाद इसे टांगने के लिए इसके उपर रिबन लगाएं। अब इसके उपर लाल या ग्रीन कलर के रिबन से बो बनाकर लगा दें।

2. Pipe Cleaner Icicles
इसे बनाने के लिए एक पतली तार को लें। इस तार को स्टार या थोड़ा राउंड शेप में थोड़ा-सा मोड़ दें। इसके बाद इसमें रंग-बिरंगे मोती को अपने पंसद अनुसार डालें। अब आप इसे क्रिसमस डेकोरेशन के लिए इस्तेमाल करें।

3. Snowman Tea Light Ornaments
एक बोलत का ढक्कन लेकर उसके उपर काले रंग से आंखे बना लें। इसके बाद इसकी नाक बनाने के लिए छोटी लाइट्स का इस्तेमाल करें। इसके उपर के किनारों पर हरे या लाल कलर की रिबन लगा दें और इसे टांगने के लिए भी छोटी सा रिबन लगाएं।

4. Bottle Cap Snowmen
स्नो मैन बनाने के लिए सफेद रंग बोतल के ढक्कन लें। अब इन ढक्कनों को ग्लू की मदद से एक साथ जोड़ दें। काला रंग लेकर इसके उपर आंखे और लाल या ऑरेंज कलर से नाक बनाएं। अब एक बटन लेकर इसके गले में बो बनाएं और टांगने के लिए इसके सिर पर रिबन लगा दें।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें Nari App

Punjab Kesari