घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं क्रिसमस स्पेशल कार्ड, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 01:15 PM (IST)

क्रिसमस का त्योहार भारत देश में भी बहुत जोरों-शोरों से मनाया जाता है। इसमें लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ पार्टी आर्गनाइज करते हैं। इस खास अवसर पर लोग गिफ्ट भी बांटते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने किसी करीबी को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में कार्ड देना अच्छा रहेगा। आप चाहे तो अपने बच्चों से कार्ड बनवा सकती है। इससे बच्चों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलने के साथ ही इसे बनाने में खुशी भी मिलेगी। इसके साथ ही आपको बाजार से कार्ड खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर आसानी से कार्ड कैसे तैयार किया जा सकता है...

कलरफुल पेपर 

कार्ड को कलरफुल पेपर से सजाया जा सकता है। ऐसा कार्ड बनाने के लिए पेपर को ट्री की शेप में काट कर पेपर पर चिपाएं। फिर उसमें स्टार शेप के बटर व रिबन लगा दें। 

इस तरह का कार्ड भी अच्छा लगेगा। 

कलरफुल टेप करें यूज 

आपको मार्किट से कलरफुल टेप आसानी से मिल जाएगी।

ऐसे में पेपर के ऊपर टेप की मदद से क्रिसमस ट्री बनाएं। 

पोम-पोम स्टाइल कार्ड

आप पोम-पोम का इस्तेमाल करके भी कार्ड को सजा सकती है। 

कार्ड पर स्कैच पेन से लाइन्स बनाकर ऊपर पोम-पोम चिपकाएं।

वेस्ट पेपर करें यूज 

घर पर पड़े पुराने शादी के कार्ड भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए 3 अलग-अलग रंग के कार्ड चुनें। उसके बाद इन्हें चौकोर आकार में काट लें। फिर एक के ऊपर एक लगाकर दिखाई तस्वीर की तरह बनाएं। बाद में इसके बीच में क्रिसमस ट्री बनाकर उसपर मोती लगा दें। 

मोतियों से बनाएं कार्ड 

इसके लिए सबसे पेपर को कैंची से काट लें। फिर उसकी साइड्स से ग्लिटर पेन की मदद से डिजाइन बनाएं। बाद में ट्री की शेप देते हुए इसे सिल्वर और गोल्डन रंग के मोती चिपकाएं। 

बटन करें इस्तेमाल 

अक्सर घर पर पुराने कलरफुल बटन पड़े रहते हैं।

ऐसे में पेपर पर क्रिसमस ट्री बनाकर आप उसपर इन बटन को चिपका दें। 

 

 

 

Content Writer

neetu