क्रिसमस पर DIY तरीके से बनाएं Mason Jar Snow Globe

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 01:37 PM (IST)

क्रिसमस आने को बस कुछ दिन ही बाकी है लेकिन इसकी तैयारियां सभी के घरों में जोरो-शोरो पर चल रही है। कई लोग तो अपने घरों में क्रिसमस पार्टियां भी शुरू कर चुके है। क्रिसमस के दौरान लोग अपने घर को खूब सजाते है। अपने घरों में क्रिसमस ट्री लाते है फिर उन्हें फेयरी लाइट्स के साथ सजाते है। इसके अलावा भी कई चीजों होती है, जिन्हें लोग क्रिसमस डैकोरेशन का हिस्सा बनाते है। आज हम आपको Mason Jar Snow Globe बनाने का आईडिया बताएंगे, जिसे आप भी ट्राई कर सकते है और क्रिसमस पर खास डैकोरेशन कर सकते है। आइए जानते है Mason Jar Snow Globe बनाने का आसान तरीका। 


मेसन जार बनाने की सामग्री 
- खाली जार 
- वाटरफ्रूफ क्राफ्ट ग्लू 
- ग्लिटर
- वेजिटेबल ग्लिसरीन 
- कृत्रिम क्रिसमस ट्री 
- फेक स्नो

बनाने का पहला तरीका 
1.सबसे पहले खाली जार का ढक्कन लें और उसपर क्रिसमस ट्री या सांता क्लॉज ग्लू की मदद से चिपकाएं। 
2. अब जार में ग्लिटर डालें और ऊपर से पानी डाल दें। फिर इसमें वेजिटेबल ग्लिसरीन की कुछ बूंदे डालें। 
3. जार के टॉप यानी कोर्नर पर ग्लू को अच्छे से चिपकाएं। फिर उसके ढक्कन पर ग्लू लगाएं। अब जार पर उसका ढक्कन लगाएं। 
4. बस बनकर तैयार है आपका Mason Jar Snow Globe, इसे घर में किसी भी टेबल पर सजाएं। 

बनाने का दूसरा तरीका
1.खाली जार के ढक्कन पर ग्लू की मदद से क्रिसमस ट्री चिपकाएं और उसपर फेक स्नो स्प्रे करें।
2.अब जार में ग्लिटर और फेक स्नो डालें। 
3.अब जार के टॉप पर ग्लू चिपकाएं और फिर जार के ढक्कन पर भी अच्छे से ग्लू चिपका दें। 
4. फिर ढक्कन से जार को बंद करें और उसे अपने घर पर सजाएं। 


 

Punjab Kesari