Cupboard Doors की मदद से बच्चों के लिए बनाएं डेस्क

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 01:25 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: पढ़ने-लिखने के लिए बच्चों के सौ नखरें होते है, हमारे पास ये और वो नहीं। इसी में एक चीज ओर आती है, बच्चों का डेस्क। इसमें बच्चे बैठकर कर अपने स्कूल होमवर्क और खाना खा सकते है लेकिन ज्यादातर पेरेंट्स क्या करते है, मार्किय से प्लास्टिक का डेस्क ले आते है। इसमें पैसे भी अच्छे-खासे खर्च हो जाते है। कुछ पेरेंट्स ऐसे भी है, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी मंदी होती है, वह अपने बच्चों की जरूरतों को  पूरा नहीं कर पाते। अगर आपका बच्चा भी आपसे ऐसी मांग कर रहा है तो आज निराश न हो। जरूरी न ज्यादा पैसे खर्च करके ही आप बच्चों का डेस्क खरीद सकते है। आप घर पर ही अपने बच्चों को कपबोर्ड डोर से बच्चों के लिए डेस्क बना सकते है। आइए जानते है कैसे। 

 

जरूरी सामग्री 

- कपबोर्ड डोर
- स्प्रे पेंट 
-चारपावे ( डेस्क को टिकाने के लिए)


बनाने का तरीका 

- अगर आपके घर अलमारी का दरवाजा पड़ा है तो उसके बड़े वाले हिस्से को निकाल कर पेंट कर लें। 

- अब स्प्रे पेंट के साथ इसको रंग लें। 

- इसके बाद मार्किट से बने बनाएं पावे खरीद कर ले आए। इनको ग्लू की मदद से कपबोर्ड डोर के नीचे वाले हिस्से पर चिपका दें। 

- बस बनकर तैयार बच्चों का छोटा डेस्क। इसपर बच्चे आसानी से अपनी किताबे रखकर स्कूल का होमवर्क कर सकते है। 

Punjab Kesari