इस दिवाली शाही टुकड़ा से करवाएं अपनों का मुंह मीठा

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 09:51 AM (IST)

दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है। सभी लोग मिठाई के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शाही टुकड़ा की रेसिपी लेकर आए है, जिसे आसानी से बना कर आप अपने करीबियों को खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका...

आवश्यक सामग्री

 

रबड़ी बनाने के लिए:

दूध- 2 कप 
चीनी- 1/2 छोटी कटोरी 
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
केसर- 5-7 धागे

चाशनी बनाने के लिए: 

पानी- 1/2 कटोरी 
चीनी- 1 कटोरी 

टुकड़ा बनाने के लिए: 

2 ब्रेड स्लाइस
घी- तलने के लिए

पिस्ता- 1चम्मच (कटा हुआ) गार्निश के लिए

विधि

1. सबसे पहले रबड़ी बनाने के लिए एक पैन में दूध उबालें।
2. एक उबाल आने के बाद इसमें चीनी मिलाएं।
3. दूध आधा होने पर इसमें इलायची पाउडर, केसर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
4. एक अलग पैन में पानी और चीनी उबालकर चाशनी बनाएं।
5. अब ब्रेड के किनारे निकाल कर त्रिकोणा काटें।
6. इसे तवे पर घी लगाकर सेंक कर 5 मिनट तक चाशनी में भिगोएं।
7. अब सर्विंग डिश में ब्रेड स्लाइस रख कर रबड़ी डालें।
8. ऊपर से पिस्ता डालकर गार्निश करें।
9. लीजिए आपका शाही टुकड़ा बनकर तैयार है।
 

Content Writer

neetu