दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 02:02 PM (IST)

हिंदूओं का पावन त्योहार दिवाली को लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। लोग अपने घरों की सफाई कई दिनों पहले से ही शुरू कर देते हैं। साथ ही घर को फूलों, तोरण, इलेक्ट्रिकल लाइट्स, रंगोली के साथ सजाते हैं। रात को प्रथम पूजनीय गणेश जी और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में लोग पूजा की थाली को भी अलग तरीके से सजाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी पूजा की थाली को सजाना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ आइडियाज देते हैं। ऐसे में इन तस्वीरों को देखकर आप अपनी पूजा की थाली अपने मनपसंद तरीके से खुद तैयार कर सकते हैं। 

आप थाली को रंग-बिरंगे गोटे के साथ सजा सकते हैं। 

आटे से दीपक बनाने के साथ उससे फूल बनाकर फिर कलर करके थाली को सजाएं। इसके साथ स्टोन भी लगा सकते हैं।

ऐसी थाली सजाने के लिए आटे से छोटे-छोटे फूल बनाकर थाली पर लगाएं। फिर एक बड़ा-सा फूल थाली के बिल्कुल सेंटर में रखें। 

इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसी थाली सजाने के लिए स्टोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

थाली पर डिजाइन बना कर उसपर छोटे-छोटे शीशे चिपकाएं। फिर चावल को अलग-अलग रंग करके उसमें भरें। 

कपड़े व लैस से भी थाली सजी अच्छी लगेगी। 

थाली पर गोटा लैस से भी सजाया जा सकता है। आप चाहे तो थाली से मैचिंग करने के लिए दीयों को भी पेंट कर सकते हैं। 

पूरी थाली को रंग-बिरंगे कपड़े व गोटा से भी अच्छे से सजाया जा सकता है। आप थाली को सजाकर उसमें देवी लक्ष्मी और गणपति देव की मूर्ति भी रख सकते हैं।

 

Content Writer

neetu