Diwali Decor: घर सजाने के लिए यहां से लें आइडियाज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 01:13 PM (IST)

दीवाली का त्योहार दुनियाभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। लोग देवी मां को प्रसन्न करने व उनकी कृपा पाने के लिए घरों की साफ- सफाई करते हैं। साथ ही कुछ अलग तरीकों से घर को सजाते हैं। ताकि उनका घर सबसे अलग और सुंदर लगे। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सजाने की सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ आइडियाज देते हैं। ऐसे में आप अपने मुताबिक घर को डेकोरेट कर सकते हैं। 

मेन गेट को ताजे फूलों से तैयार तोरण से सजाएं। 


आपको बाजार से इलेक्ट्रिक लाइट्स की भी काफी वैरायटी मिल जाएगी। ऐसे में आप उसे भी दीवारों को सजा सकते हैं। 

लाइट्स के साथ फूलों का कंबीनेशन भी अच्छा लगेगा। 

मेन डोर पर कलरफूल रंगों से रंगोली बनाकर उसे दीयों से सजाएं। 

आप चाहे तो रंगोली फूलों से भी बना सकते हैं। 

इसके अलावा पेपर के डिजाइन तैयार कर फूलों व दीयों से सुंदर व आकर्षित रंगोली बनाना भी अच्छा आइडिया रहेगा। 

आप मंदिर को सजाने के लिए फूलों की लड़ियां लगा सकती है। 

लाइट्स से भी मंदिर सुंदर लगेगा। 

आजकल बाजार में अलग-अलग तरह के दीये आपको आसानी से मिल जाएंगे। उनसे घर को सजा सकती है। 

आप घर पर खुद भी कलर के साथ दीयों को सजा सकती है। 

घर को सुंदर दीयों पर गिलास में दीये रख डेकोरेट कर सकती है। 

कमरों को पेपर से लालटेन से सजाया जा सकता है। 

आप पुरानी चुनरी से भी रूम को यूनिक लुक दे सकती है।

 

 

 

Content Writer

neetu