‘करण-अर्जुन आ गए…’ Divyanka Tripathi बने जुड़वां बच्चों की मम्मी, खास अंदाज में दी Good News
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 12:00 PM (IST)
नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गया है। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। कपल ने इस खास पल को अपने चाहने वालों के साथ बेहद प्यारे और मजेदार अंदाज में शेयर किया। उनके पोस्ट ने इंटरनेट पर आते ही लोगों का दिल जीत लिया।
‘हमारे करण-अर्जुन आ गए…’
विवेक दहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को यह गुड न्यूज दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है और उनके “करण-अर्जुन” दुनिया में आ चुके हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अब जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है और वह तथा दिव्यांका अपने जीवन के इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से बच्चों के लिए प्यार और आशीर्वाद भी मांगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल का पोस्ट
दिव्यांका त्रिपाठी ने भी पति विवेक की इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया। फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। किसी ने उन्हें “परफेक्ट फैमिली” कहा तो किसी ने बच्चों को ढेर सारा प्यार भेजा।
मार्च में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की खबर
बता दें कि इसी साल मार्च महीने में दिव्यांका और विवेक ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। उस दौरान भी कपल का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। दिव्यांका ने इंटरव्यू में बताया था कि जून के मध्य तक उनके बच्चों का जन्म हो सकता है और अब आखिरकार उनके घर नन्ही खुशियां आ चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: मम्मी Shweta Tiwari को टक्कर देने में पीछे नहीं Palak, सेक्विन ड्रेस में दिखाया ग्लैमरस अंदाज
‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात टीवी शो Yeh Hai Mohabbatein के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए और फिर उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। उनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी।
फैंस की फेवरेट जोड़ी हैं दिव्यांका-विवेक
शादी के बाद से ही दिव्यांका और विवेक सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी बॉन्डिंग की वजह से फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में मजेदार रील्स और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब जुड़वां बच्चों के आने के बाद उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग कपल को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

