दिव्यांका त्रिपाठी को दिया मिलावटी डीजल तो कार में 6 घंटे फंसी रही एक्ट्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 05:01 PM (IST)

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें की फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी  शादी की पांचवीं सालगिरह मनाने में व्यस्त है। वहीं इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी के साथ एक अनूठा हादसा हो गया जिस वजह से उन्होंने फैंस से मदद की गुहार भी लगाई। 

शादी की पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए रोड ट्रिप पर निकला कप्पल
दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी  शादी की पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए वीकेंड में रोड ट्रिप पर निकले। चंडीगढ़ में अपने होमटाउन पहुंचने से पहले, उन्होंने गुजरात, राजस्थान और दिल्ली की यात्रा करने का प्लान बनाया। हालांकि उन्हें हाल ही में अहमदाबाद में एक रोडब्लॉक का सामना करना पड़ा।

 पेट्रोल पंप वालों ने दिव्यांका की कार में डाला मिलावटी डीजल
दरअसल, कार में मिलावटी डीजल की वजह से दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को अहमदाबाद के एक पेट्रोल पंप पर करीब 6 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। 

एक अखबार से बातचीत के दौरान विवेक ने बताया कि वह सोमवार (12 जुलाई) को उदयपुर के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन 'मिलावटी डीजल के इस्तेमाल के कारण' उनकी कार खराब हो गई।

छह घंटे तक पेट्रोल पंप पर फंसे रहे दिव्यांका और विवेक
वहीं इस परेशानी पर दिव्यांका ने कहा कि हम करीब छह घंटे तक पेट्रोल पंप पर फंसे रहे क्योंकि हमारी वहां मौजूद कर्मचारी के साथ काफी बहस हो गई। हालांकि स्थानीय लोग और हमारे फैंस हमारे सपोर्ट में आए और सुबह तक हमारे साथ खड़े रहे। मैं इस विशेष पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही हूं, लेकिन फिर मुझे अक्सर शहर आना पड़ता है क्योंकि उस मामले में मेरी उपस्थिति की आवश्यकता होगी। इसलिए हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कैसे आगे बढ़ना है।

सपोर्ट के लिए फैंस का किया धन्यवाद 
दिव्यांका ने अपने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया और कहा कि हमारी सड़क यात्रा बहुत अच्छी तरह से शुरू हुई लेकिन अब, हम एक छोटी सी अड़चन का सामना कर रहे हैं और हम जल्द ही रोड पर वापस आने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, जिस तरह से लोगों ने हमें सपोर्ट किया, उससे मैं हैरान रह गई। फैंस और स्थानीय लोगों से इस तरह का अटूट समर्थन पाकर हम खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि यह चर्चित कपल अब उदयपुर पहुंच गया है और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो पोस्ट कर फैंस को इस बारे में जानकारी दी।

करियार की बात करे तो दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में केप टाउन से आगामी शो खतरों के खिलाड़ी 11  की शूटिंग खत्म कर वापिस लौटीं है। वहीं, बतां दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी के बंधन में बंध गए थे।

Content Writer

Anu Malhotra