2 लाख रुपए का हैंड बैग लेकर चलने वाली टीवी की 'संस्कारी बहू' दिव्यांका इतने करोड़ संपत्ति की है मालक

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 06:22 PM (IST)

 टीवी की संस्कारी बहूएं वैसे तो अपने सीरीयल में बहुत सिंपल और साधारण लुक में दिखाई देती हैं लेकिन हकीकत में वह किसी राॅयल लेडी से कम नहीं होतीं। आज हम बात कर रहे हैं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की जो टीवी सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में एक बेहतरीन अदाकार है।  दिव्यांका ने अपनी एक्टिंग और टैलेंट के दम पर ना सिर्फ इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है बल्कि आज उनका नाम छोटे पर्दे की सबसे महंगी एक्ट्रेस में भी शुमार है।

PunjabKesari

एक एपिसोड का लेती है इतने लाख रूपए- 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्यांका त्रिपाठी आज प्रति एपिसोड 1 से 1.5 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।  बता दें कि दिव्यांका को टीवी सीरियल्स में शो ‘ये है मोहब्बतें’ से पहचान मिली थी। इस टीवी सीरियल में दिव्यंका ने इशिता का किरदार निभाया था।

PunjabKesari

फोर्ब्स की 100 टॉप सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल है दिव्यांका-
अपनी मेहनत की बदौलत दिव्यांका साल 2019 में फोर्ब्स की 100 टॉप सेलिब्रिटीज की लिस्ट में 79वें पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रही है। 

 20 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है दिव्यांका-
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका के पास तकरीबन 20 करोड़ की संपत्ति है। एक्ट्रेस के पास मुंबई के पॉश इलाके में 3 बीएचके का फ़्लैट है जो 1260 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। बताया जाता है कि दिव्यांका ने यह फ़्लैट 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। 

PunjabKesari

दिव्यांका के पास है 50 लाख कीमत की मर्सिडीज बेंज कार-
इसके अलावा दिव्यांका को महंगी लग्ज़री गाड़ियों का भी शौक है और एक्ट्रेस ने हाल ही में 50 लाख कीमत की मर्सिडीज बेंज कार खरीदी है. 

PunjabKesari

2 लाख रुपए का हैंड बैग रखती है दिव्यांका -
हाल ही में दिव्यांका अपने एक हैंड बैग की वजह से काफी चर्चा में थी। दरअसल,  यह गुच्ची का स्लिंग बैग था।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैग की कीमत लगभग 3 हज़ार डॉलर यानी 2 लाख रुपए के करीब थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static