40 की उम्र में भी दिव्यांका त्रिपाठी ने पीच सूट पहन दिखाया ग्रेसफुल लुक, फैंस बोले – नजरें ही नहीं हट रहीं
punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 01:21 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा अपनी सादगी और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लेती हैं। जहां आजकल ज्यादातर एक्ट्रेसेस छोटे-छोटे आउटफिट्स पहनकर ग्लैमरस लुक दिखाती हैं, वहीं दिव्यांका अपने देसी अंदाज से अलग ही छाप छोड़ती हैं। इस बार 40 साल की दिव्यांका ने पीच कलर का सूट पहनकर ऐसा ग्रेसफुल लुक दिखाया कि फैंस उनकी अदाओं पर फिदा हो गए।
दिव्यांका का सिंपल लेकिन खूबसूरत सूट
हसीना ने इस बार पीच कलर का प्लेन सूट चुना, जिसकी राउंड नेकलाइन वी-कट स्टाइल में थी। कुर्ते के नेक एरिया पर बने रंग-बिरंगे फूलों की कढ़ाई ने लुक में अलग ही ग्रेस जोड़ दिया। कुर्ते की लॉन्ग स्लीव्स और स्ट्रेट कट लेंथ ने उनके देसी अंदाज को और भी एलीगेंट बना दिया।
प्लाजो से बढ़ी स्टाइलिशनेस
दिव्यांका ने अपने सूट को प्लाजो के साथ पेयर किया। प्लाजो सिंपल था लेकिन उसके बॉर्डर पर बने फूलों वाले डिजाइन ने लुक को और आकर्षक बना दिया। इसने उनके पूरे आउटफिट को ट्रेंडी और मॉडर्न टच दे दिया।
दुपट्टे ने बढ़ाई नजाकत
सूट के साथ दिव्यांका ने सिंपल पीच दुपट्टा ओढ़ा, जिस पर सफेद रंग के फूलों वाले डिजाइन बने थे। इस लाइटवेट दुपट्टे ने उनके पूरे लुक में चार-चांद लगा दिए। आजकल ज्यादातर एक्ट्रेसेस भारी दुपट्टे छोड़कर इसी तरह के हल्के और स्टाइलिश दुपट्टे चुन रही हैं।
झुमकों ने चुरा लिया दिल
दिव्यांका का लुक उनके झुमकों के बिना अधूरा था। उन्होंने गोल्ड टोन के छोटे झुमके पहने थे, जिन पर वाइट स्टोन की लटकन लगी थी। इन झुमकों ने उनके पूरे लुक को 10 ऑन 10 बना दिया। ऐसे झुमके न सिर्फ सूट बल्कि साड़ी के साथ भी आसानी से मैच हो सकते हैं।
दिव्यांका जैसा लुक कैसे पाएं?
अगर आप भी दिव्यांका की तरह देसी और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपना सकती हैं
हल्के काम वाला प्लेन पीच सूट चुनें। उसके साथ मैचिंग का लाइटवेट दुपट्टा ओढ़ें। छोटे गोल्ड टोन झुमके पहनें। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप चाहें तो सूट की बाजू हटा सकती हैं। न्यूड मेकअप और खुले बाल इस आउटफिट के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन देंगे।
क्यों है दिव्यांका का लुक खास?
दिव्यांका का ये लुक खास इसलिए है क्योंकि वो किसी भी सिंपल आउटफिट को ग्रेस और एलीगेंस के साथ फ्लॉन्ट करना जानती हैं। यही वजह है कि साधारण से सूट में भी उनकी खूबसूरती सबसे अलग और खास नजर आती है।
40 की उम्र में भी दिव्यांका ने ये साबित कर दिया कि सादगी और देसी लुक ही सबसे ज्यादा दिल जीतते हैं।