ऐसा दिखता है दिव्यंका और विवेक का नया घर

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 03:32 PM (IST)

टीवी एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया सोशल मीडिया पर प्यारे-प्यारे कैप्शन के साथ एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करके अपना प्यार तो दिखाते ही रहते है लेकिन आज हम यहां दिव्यांका और विवेक के आशीयाने की बात कर रहे हैं। जिसे उन्होंने बड़े ही प्यार से सजाया है। हाल ही में इन्होंने मुंबई गोरेगांव में अपना नया घर खरीद लिया है। जिसकी दोनों ने काफी स्टाइलिश ढ़ग से सजावट की है।

दिव्यांका और विवेक ने मुंबई गोरेगांव में थ्री बीएचके का नया घर लिया है। जो करीब 1260 स्कवेयर फीट का है और इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है।  गोल्डन एम्बिएंस वाले इस थ्री बीएचके घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है।

घर के एक कॉर्नर में खूबसूरत मंदिर बनाया है। इसमें सिल्वर कलर की नक्काशी है। जोकि जयपुर से खरीदी गई है। दिव्यंका ने घर में ट्रॉफी रखने के लिए शेल्फ भी बनवाई है और अपना एक मेडिटेशन कॉर्नर भी रखवाया है।

दिवारों पर गोल्डन कलर का पेंट किया गया है। इसके अलावा लग्जरी फर्नीचर और वॉल पेंटिग ने घर को ज्यादा स्टाइलिश बना दिया है। इतना ही नहीं, घर की सीलिंग भी काफी खूबसूरत है और घर में रोशनी का भी बखूबी इंतजाम है।

Punjab Kesari