करोड़पति खानदान की आर्दश बहू के ड्रेसिंग सेंस के आगे फीकी लगती है टॉप एक्ट्रेस

punjabkesari.in Friday, Apr 08, 2022 - 12:57 PM (IST)

कैसेट किंग गुलशन कुमार की बहू और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार की खूबसूरती किसी से छिपी नही है। उनके आगे तो  यंग लड़कियों तक का ग्लमैर फीका पड़ जाए।  दिव्या के स्लिम फिगर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। वहीं करोड़पति खानदान की आर्दश बहू के स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस की बात करें तो इसके आगे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस भी फीकी लगती है। तो चलिए  दिव्या के आउटफिट पर डालते हैं एक नजर जो हमें शानदार और फैशनेबल आउटफिट गोल देते हैं।


अनारकली सूट

मंत्री की बेटी की शादी में सुर्ख लाल रंग का अनारकली सूट पहन पहुंची दिव्या को देख  दुल्हन का लुक भी फीका पड़ गया था। इय खूबसूरत  सूट को इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर Mayyur Girotra की लेबल से पिक किया था, जिसमें  पूरी तरह बनारसी सिल्क जैसे रिच फैब्रिक से तैयार किया गया था। दिव्या के इस ऑउटफिट में डीप U नेकलाइन बनी थी, जिसके साथ स्लीव्स को फुल लुक में रखा था। उनका यह लुक देखकर कोई भी दिल हार बैठे।


पिंक लहंगा

अब बात करते हैं दिव्या के पिंक कलर का लहंगे की, जिसे पहन उन्होंने  रैंप पर खूब जलवा बिखेरा था। ब्लॉक प्रिंट लहंगे के साथ दिव्या ने मांगटीका भी कैरी किया था, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। यह खूबसूरत लहंगा उन पर खूब फब रहा था, इसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी।


स्कर्ट सेट

लैक्मे फैशन वीक में हेवी टू पीस एमब्लिश्ड स्कर्ट सेट पहनकर रैंप पर उतरी दिव्या को जिसने देखा वह देखता ही रह गया था। फॉसिल ग्रे कलर के लहंगे के साथ उन्होंने  डीप फ्रंट नेकलाइन डिजाइन का ब्लाउज कैरी किया था। इस अटायर की बॉलगाउन एस्क स्कर्ट को ए-लाइन रखा था, जिसके साथ क्रॉप लेंथ का पैटर्न क्रॉप लुक में था। कुंदन और ग्रीन स्टोन स्टडिड जूलरी उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही थी।

 ट्रेडिशनल लुक

एक शो की शो स्टॉपर बनी दिव्या ने ब्लैक साड़ी में फेस्टिव ट्रेडिशनल लुक फ्लॉन्ट किया। ब्लैक सिल्क साड़ी के साथ शानदार ब्लाउज और  सफेद फूलों का गजरा उनके लुक पर जान डाल रहा था।  झुकी नजरें और बड़ा सा मांग टीके में वह काफी खूबसूरत नजर आई। इस शानदार लुक को देखकर लोग तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।


मल्टीकलर लहंगा

यह कहना गलत नहीं होगा कि दिव्या का हर लुक शानदार है। वह अकसर  इंडियन लुक से फैंस का दिल जीत लेती है। मल्टीकलर लहंगे में वह बला की खूबसूरत लग रही थी। दिव्या ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, चोकर नेकलेस, स्टोन ईयररिंग्स से पूरा किया था। लहंगे के साथ डीप नेक चोली और हेयर बन बनाया था। अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दिव्या ने बालों में गजरा भी लगाया था।


पिंक- ग्रीन लहंगा

दिव्या के पिंक और ग्रीन लहंगे को भला कौन भूल सकता है।  पिंक कलर के लहंगे के साथ ग्रीन ब्लाउज और यैलो कलर की चुन्नी ने उनके लुक को एकदम परफेक्ट बना दिया था। गोल्डन झुमके पहनकर उन्होंने इस खूबसूरत लहंगे की रौनक और बड़ा दी थी। इंडियन लुक के लिए उन्होंने लहंगे के साथ जूड़ा ट्राय किया था।

ब्यूटीफुल लहंगा

गोल्डन एम्बेडेड किया हुआ मिंट ग्रीन रंग का लहंगा पहनकर दिव्या ने अपनी खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। उन्होंने गहरा पंच पिंक ब्लाउज, गुलाबी दुपट्टा,  मांगटीका और कानों की लंबी इयरिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया था।  ये ब्यूटीफुल  लुक लोगों को काफी पसंद आया था।

Content Writer

vasudha