पर्पल ब्राइड बनीं Divya Agarwal, बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग लिए 7 फेरे...प्यार में डूबा दिखा कपल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 10:23 AM (IST)

टीवी एक्ट्रेस और बिग- बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से आखिरकार शादी कर ली।  20 फरवरी 2024 को कपल ने मराठी रीति- रिवाज से शादी की है और उन्होंने अपने इस स्पेशल डे की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की हैं, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ने बिना किसी ज्यादा तामझाम के बेहद ही सादगी भरे अंदाज में मुंबई के चंबूर में शादी की।  

पर्पल बाइड बनीं दिव्या अग्रवाल

दिव्या ने अपने खास दिन के लिए लाल की जगह पर्पल कलर के लहंगा चुना था और वो काफी एलिगेंट लग रही थीं। उनके लहंगे पर पिंक कलर का वर्क भी था। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी डायमंड नेकलेस और लाल चूड़ा पेयर किया था। वहीं उन्होंने बालों के Curls बनाए हुए थे और सिर पर दुपट्टा रखा था । दूल्हे राजा अपूर्व पडंगावकर पर्पल कलर की शेरवानी में नजर आए। इन तस्वीरों में दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं।  लोगों को एक्ट्रेस का लुक काफी पसंद आया है।  दिव्या ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'इस पल से एक बार फिर हमारी लव स्टोरी शुरू हो गई...।' दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पडगांवकर ने जो शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की उस पर उनके फैंस और स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

कई वेब सीरीज और बिग- बॉस में नजर आ चुकी हैं दिव्या अग्रवाल

बता दें दिव्या ने साल 2022 में वरुण सूद से अपने ब्रेकअप कर लिया था और फिर अपूर्व के साथ रिलेशन में आई थीं। इसी साल  अपूर्व ने उन्हें एक स्टार-स्टडेड बर्थडे पार्टी में शादी के लिए प्रपोज किया था। तब से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार कपल ने सात फेरे ले लिए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्या टीवी के अलावा कई वेब सीरीज और रिएलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 1' की विनर रह चुकी हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur