मौत से पहले दिशा ने किया था 100 नंबर पर कॉल! मुंबई पुलिस ने बताया सच

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 05:03 PM (IST)

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत के निधन की गुत्थी दिनों दिन उलझती जा रही है। वहीं सुशांत के निधन को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सुशांत केस को लेकर चल रही सीबीआई जांच के दौरान आए दिन दिशा सालियान आत्महत्या मामले से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि निधन से पहले दिशा ने 100 नंबर डायल किया था। 

इस खबर के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। खबरों की मानें तो मुंबई पुलिस ने इन मीडिया रिपोर्ट्स को झूठा बताया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि दिशा ने अपने फोन से आखिरी काॅल अपनी दोस्त अंकिता को किया था। जिसने भी यह कहा है कि दिशा ने 100 नंबर पर आखिरी काॅल की थी वो बिल्कुल गलत है। 

दिशा सालियान की मौत को लोग कई तरह की थ्योरीज की साथ जोड़ रहे हैं। वहीं सुशांत और दिशा की मौत के बीच जुड़े तार की जांच भी कर रही है। गौरतलब है कि दिशा ने इसी साल 8 जून को 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। दिशा की मौत के कुछ दिन बाद यानि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर मृत पाए गए थे। दिशा सुशांत की एक्स मैनेजर थी। सुशांत से पहले दिशा ने बाॅलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था।

Content Writer

Bhawna sharma