दिशा पाटनी ने अपने नाम किया 'इंड‍ियाज मोस्ट डिजायरेबल वूमन' का खिताब

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 06:47 PM (IST)

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की खूबसूरती और उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। दिशा पाटनी ने फिल्म एमएस धोनी से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। अब उन्होंने मोस्ट डिजायरेबल वूमन का खिताब अपने नाम कर लिया है। दिशा ने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस को पछाड़ दिया है। 

PunjabKesari

हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में दिशा ने कहा कि वह फैंस से मिले प्यार से बेहद खुश हैं। इसके लिए वह उनकी आभारी हैं। दिसा कहती है कि यह काफी खूबसूरत एहसास है लेकिन वह आज भी दिल से टॉमबॉय ही है जैसे पहले होती थी। मोस्ट डिजायरेबल वूमन ऑफ 2019 में दिशा ने पहला स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में दिशा के अलावा कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, श्रद्धा कपूर, कृति सैनन समेत कई बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम शामिल हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने अएक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इसके लिए किए गए एक सर्वे में भारतीय एक्ट्रेसेस की टॉप 50 की रैंकिंग दी गई थी। जिसमें उनके लुक, टैलेंट, स्टाइल और कॉन्फ‍िडेंस के अनुसार उन्हें रैंकिंग दी गई। बता दें दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट की वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Related News

static