तुम से भी ज्यादा तुमसे प्यार किया! Disha Patani के बॉयफ्रेंड ने हाथ पर है ऐक्ट्रेस के चेहरे का टैटू

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 06:02 PM (IST)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी ने टाइगर से ब्रेकअप के बाग एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक से रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। आए दिन इन रूमर्ड लव बर्ड्स को एक साथ देखा जाता है। वहीं अक्सर दोनों की फोटोज और वीडियोज भी खूब वायरल होती हैं। इसी बीच अब एलेक्जेंडर का एक हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। 

रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने पूरे हाथ पर बनाया दिशा का चेहरा

हैरानी की बात है कि इस विडियो को दिशा के एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। इस विडियो में दिशा- कृष्णा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।वहीं दूसरी तरफ दिशा पटानी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स अपने हाथ पर बना टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अगर आप ध्यान से एलेक्जेंडर एलेक्स के हाथ पर बने टैटू को देखेंगे तो इसपर आपको दिशा का चेहरा दिखाई देगा। देखिए किस तरह एलेक्जेंडर एलेक्स ने अपनी लेडी- लव के लिए उनका चेहरा ही अपने पूरे हाथ पर बनवा लिया है, जिसे वो अब खुशी- खुशी फ्लॉन्ट भी कर रहे हैं। इस विडियो के सामन के आने के बाद से कही ना कही ये बात भी साफ हो गई है कि दिशा और एलेक्जेंडर भले ही लाख कोशिश कर ले अपने रिलेशनशिप को छिपाने की लेकिन उनकी ये चोरी- छिपे वाली डेटिंग अब फैंस के सामने आ गई हैं। वहीं इस विडियो के सामने आने के बाद तो एक बार फिर दिशा और एलेक्जेंडर की डेटिंग की खबरों ने और तूल पकड़ लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

कौन हैं अलेक्जेंडर एलेक्स 

अलेक्जेंडर एलेक्स एक मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'गिरगिट' से एक्टिंग डेब्यू भी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलेक्जेंडर दिशा के रूम पार्टनर रहे हैं,बताया जाता है कि अलेक्जेंडर दिशा के जिम ट्रेनर भी रहे हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur