इन 6 बीमारियों में लहसुन खाने से फायदा नहीं, होगा नुकसान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 12:10 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत):  आहार में हर सब्जी और मसाले के अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं। कुछ लोगों के लिए एक चीज खाने में फायदा दे सकती है वहीं दूसरे के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। लहसुन वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन सेहत संबंधी कुछ परेशानियों में इसका सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है और गर्मी में इसका इस्तेमाल कम कर देना चाहिए। 

1.पेट की समस्या
पेट में अल्सर,डायरिया या किसी तरह की कोई एलर्जी हो तो लहसुन का सेवन करने से परहेज करें। इससे परेशानी और भी बढ़ सकती है। 

2.खून की कमी
जिस व्यक्ति को एनिमिया यानि खून की कमी है। उसे लहसुन नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से हीमोलेटिक एनिमिया हो सकता है। जिससे खून की और भी ज्यादा कमी हो सकती है। 
 
3.होम्योपैथिक दवाई
कुछ लोग रोजाना होम्योपैथिक दवाई का सेवन करते हैं तो उनके लिए लहसुन का सेवन करना ठीर नहीं है। इससे दवाई का असर भी कम हो जाता है। 

4.लो बीपी
बीपी लो के रोगी को लहसुन का सेवन कम करना चाहिए। कम रक्तचाप में लहसुन खाने से परेशानी बढ़ सकती है। 

5.प्रैग्नेंसी
गर्भवती महिला को लहसुन खाना कम कर देना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होती है। जिससे बच्चे को नुकसान हो सकता है। 

6.आप्रेशन करवाने से पहले
अगर आप्रेशन करवाने वाले हैं तो पहले से ही आहार में लहसुन खाना बंद कर दें। इससे खून पतला होता है जो आप्रेशन के लिए ठीक नहीं है। 


 

Punjab Kesari