क्या आप भी पीते है भोजन के तुरंत बाद पानी? जान इसके नुकसान

punjabkesari.in Monday, Jan 15, 2018 - 11:46 AM (IST)

खाना खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए : पानी हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है, ये बात तो सभी जानते हैं। हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना होता हैं। सर्दियों में अधिकतर लोग कम पानी पीते है लेकिन गर्मी हो सर्दी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। इसलिए डॉक्टर भी अक्सर सलाह देते है कि एक व्यक्ति को रोज दिन में 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए, तभी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है लेकिन आप हम बात उन लोगों की करने जा रहे है जो खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते है। 

 

दरअसल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से यह हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। शरीर को बीमारियों घेर सकती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि खाने से कितने समय बाद पानी पीना ठीक होता है। 

 


खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान
बहुत से लोग होते हैं जो खाने के तुरंत बाद पानी पीते है। अगर आप भी ऐसा करते है तो अपनी इस आदत में बदलाव लाए क्योंकि ऐसा करने से खाया हुआ खाना सही तरह से पचता नहीं बल्कि गल सकता है। खाना गलने की वजह से हमारे शरीर को भोजन में मौजूद पौष्टिक तत्व नहीं मिल पाता।

 

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए
खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद ही पानी का सेवन करें। इसके अलावा एक और बात का ध्यान रखे कि कभी भी खड़े होकर पानी न पीएं। खड़े होकर पीने से पानी फेफड़ों और घुटनों में चला जाता है, जिससे पेट और जोड़ों से जुड़ी कई प्रॉबल्म होने का खतरा बना रहता है।

Punjab Kesari