यह 5 चीजें हैं दीपिका कक्कड़ के खूबसूरत और शाइनी बालों का राज

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 10:50 AM (IST)

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती है साथ ही वह आज कल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका पहले जहां इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए वीडियोज शेयर करती थीं वहीं अब दीपिका ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है जिसमें वह अपने फैंस के लिए हर बार कोई न कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों दीपिका ने फैंस को राखी बनानी बताई था वहीं अब दीपिका ने अपने घने और खूबसूरत बालों का राज बताते हुए यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर की है। 

शेयर की गई वीडियो में दीपिका बता रही हैं कि वह अपने बालों पर क्या लगाती हैं तो अगर आप भी अपने बालों पर दीपिका के बालों जैसी शाइन चाहती हैं तो आप भी घर पर इस हेयर ऑयल को ट्राइ कर सकती हैं। 

तो चलिए आपको बताते हैं तेल बनाने की विधि

इसके लिए आपको चाहिए

- कैस्टर ऑयल
- नारियल का तेल 
- मेथी दाना पाउडर 
- कलौंजी का तेल
-  रोजमेरी ऑयल 

इसके अलावा दीपिका ने वीडियो में यलांग यलांग ( Ylang Ylang) ऑयल का इस्तेमाल किया है और अगर आप के पास यह तेल नहीं है तो आप रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

कैसे बनाएं तेल 

इस तेल को बनाने के लिए आप बस इन सब चीजों को एक साथ मिक्स कर लें औैर फिर अपने बालों पर लगा लें। अगर आप अपने बालों में जल्दी ही रिजल्ट देखना चाहती हैं तो इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह उठ कर आप हेड वॉश कर लें। 

तेल को बालों पर लगाने के फायदे 

1. बालों की अच्छी ग्रोथ होगी। 
2. बालों का झड़ना होगा कम।
3. गंजेपन की शिकायत होगी दूर। 
4. बाल होगें शाइनी।


5. बाल होगें नेचुरली स्‍ट्रॉन्‍ग।
6. बालों का रूखापन होगा दूर। 

 तो इस तरह आप इन आसान सी चीजों से घर पर ही तेल बना सकती है जिसके आपके बालों को लाजवाब फायदे मिलेंगे। 

Content Writer

Janvi Bithal