डिलीवरी के 19 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई Dipika, फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 05:11 PM (IST)

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फैंस की लविंग जोड़ी में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत ही अच्छी लगती है। इसलिए दोनों की झलक पाने के लिए फैंस एकदम एक्साइटेड रहते हैं। दीपिका और शोएब अपने सोशल मीडिया यूट्यूब के जरिए फैंस के साथ ब्लॉग में भी अपने से जुड़ी हर अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कपल पेरेंट्स बने हैं। दीपिका कक्कड़ ने अभी एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद दीपिका अस्पताल में ही थी। बेबी की प्रोमेच्योर डिलीवरी के कारण दीपिका को अस्पताल में रहना पड़ा। अब हाल में ही एक्ट्रेस को अस्पताल से डिस्चार्ज मिला है। 

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें

शोएब और दीपिका अपने बेबी के साथ अस्पताल से निकले हैं। ऐसे में उनकी यह तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। 19 जून को दीपिका ने अपने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था  जिसके बाद उन्हें अंडर ऑबसर्वेशन रखा गया था। वहीं बीते दिन ही शोएब ने फैंस को बेबी की हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने बताया कि अब बेबी की हालत में काफी सुधार है और आईसीयू से भी बाहर आ गया है। इसके अलावा शोएब ने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

19 दिन बाद मिली दोनों की छुट्टी 

एक्ट्रेस की डिलीवरी के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद फैंस बेबी और दीपिका की हेल्थ को लेकर बहुत ही चिंतित रहते थे। ऐसे में अब वह अपने घर चली गई हैं और उन्हें 19 दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुई हैं। अब फैंस बेबी का चेहरा देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

लोगों ने किया था एक्ट्रेस को ट्रोल 

दीपिका अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी से जुड़ी हर अपडेट्स शेयर करती थी। वहीं अब इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर अफवाहें सामने आई थी जिसमें लोगों ने यह दावा किया था कि एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी फेक है ऐसे में इस पर दीपिका और उनके पति को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया था। वहीं दीपिका कक्कड़ ने पहले हुए मिसकैरेज के बारे में भी खुलकर बात की थी उन्होंने बताया कि यह उनके लिए कितना दुखदाई था। वहीं अभी दीपिका की ननंद का भी मिसैकेरेज हुआ है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

Content Writer

palak