डिनर टेबल पर रखें Napkin fold के ये पैटर्न, मेहमान भी होंगे खुश

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 05:35 PM (IST)

त्योहारों पर घर में मेहमानों का आना-जाना तो लगा ही रहता है। मेहमान आने से पहले लोग घर की साफ-सफाई और खाना बनाने में जुट जाते है लेकिन कई बार मेहमानों को खाना सर्व करने का तरीका गलत हो जाता है, जिस वजह से हमारी सारी करी-कराई मेहनत पर पानी फीर जाता है। हमारी यहीं गलती मेहमानों को न खुश कर देती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी मेहमान आए, उनको स्वादिष्ट खाना खिलाने के साथ-साथ खाना सर्व करने का तरीका भी कुछ यूनिक होना चाहिए। 

लंच टेबल में सबकुछ परफैक्ट सजा हो तो खाना खाने का मजा भी कुछ अलग आता है। तो चलिए आज हम आपको टेबल पर नैपकिन फोल्ड करने के कुछ यूनिक तरीके बताते है, जिनको देखकर मेहमान भी खुश हो जाएंगे। 

 

- कुछ इस तरह Bow स्टाइल में नेपकिन को फोल्ड करें और डिनर टेबल को यूनिक लुक दें। 

- रॉकेट स्टाइल में भी आप नेपकिन को फोल्ड करके टेबल को खूबसूरत दिखा सकती है। यह काफी सिंपल आइडिया भी है। 

इस तरह नेपकिन पर स्ट्राप्स रिबन को Bow स्टाइल में बांधे। यह भी काफी अच्छा आईडिया है। 

- अगर आप कुछ डिफरैंट करना चाहती है तो नेपकिन को कुछ इस तरह फ्लॉवर में फोल्ड करें और प्लेट पर सजाएं। 
 

- माना कि यह आईडिया देखने में थोड़ा मुश्किल लग रहा है लेकिन सच में इसको बनाना काफी आसान है। आप ऐसे ही व्हाइट नेपकिन को प्लेट पर रखें और उसके बीच अपना मन पसंदीदी फूल सजाएं। 

नेकपिन फोल्ड का यह अंदाज काफी रॉयल है। इसको शादी फंक्शन में भी ट्राई किया जा सकता है। 

- यह सिंपल सा स्टाइल भी आपके मेहमानों का खुश कर देगा।

Punjab Kesari