तिरंगे झंडे में लपेटा गया दिलीप कुमार का शव, जवानों ने फायर कर दी आखिरी सलामी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 05:33 PM (IST)

बाॅलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार हर किसी की आंखें नम कर दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बुधवार सुबह 98 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया। उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। एक्टर की पत्नी सायरा बानो खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम छाया हुआ है। वहीं इस बीच दिलीप कुमार को अंतिम विदाई दी जा रही है। इस दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

इन तस्वीरों में दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ देखा जा सकता है। मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में पूरे राज्कीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को सुपुर्दे खाक किया गया। मुंबई पुलिस के जवानों ने दिलीप कुमार को फायर कर आखिरी सलामी दी।

दिलीप कुमार के अंतिम समय में भी सारा साए की तरह दिलीप कुमार के साथ रहीं। उनकी आंखों में आंसूं थे। वह एक्टर के निधन से पूरी तरह टूट गई हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

उन्हें अंतिम विदाई देने फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

Content Writer

Bhawna sharma