रोती-बिलखती सायरा बानो को संभालते दिखे शाहरुख, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 02:48 PM (IST)

बाॅलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के निधन से बाॅलीवुड में मातम छाया हुआ है। सेलेब्स से लेकर बड़ी-बड़ी राजनेता हस्तियां दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं कई स्टार्स ने उन्हें ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी। एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स ने सायरा बानो को की इन मुश्किल घड़ी में हिम्मत बढ़ाई। 

इस बीच दिलीप कुमार के घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे सायरा बानो अपने पति के पार्थिव शरीर को निहारती दिखाई दे रही हैं। 

वहीं एक तस्वीर में शाहरुख खान एक्ट्रेस को संभालते नजर आ रहे हैं। शाहरुख को दिलीप कुमार अपना बेटा मानते थे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बता दें दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। वहीं एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में शाम 5 बजे किया जाएगा। उनकी अंतिम विदाई में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

Content Writer

Bhawna sharma