अस्पताल में भर्ती एक्टर दिलीप कुमार, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 12:03 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर खबरे सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप कुमार की तबीयत खराब चल रही है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते आज सुबह मुंबई के हिंदुजा असप्ताल में भर्जी कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

सांस लेने में हो रही थी समस्या

मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से दिलीप कुमार को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाॅक्टरों की देख-रेख में एक्टर का इलाज किया जा रहा है। 

इससे पहले भी पिछले महीने दिलीप कुमार को चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के 2 दिन बाद एक्टर को छुट्टी मिल गई थी। उनकी पत्नी सायरा बानो ने एक्टर की तबीयत के लिए दुआ करने के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया था। 

Content Writer

Bhawna sharma