ये संकेत बताते हैं कि नवजात की पाचन क्रिया है कमजोर, न करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2018 - 01:50 PM (IST)

छोटे बच्चों की देखभाल करना आसान काम नहीं है। उनके लिए दुनिया की हर चीज नई होती है। वैसे तो नवजात शिशु सिर्फ दूध ही पाते हैं लेकिन कई बार कमजोर पाचन क्रिया के कारण वह दूध भी पचा नहीं पाते। बार-बार मुंह से दूध निकालते हैं, जिससे मां-बाप परेशान होते हैं। अक्सर 10 में से 7 बच्चों के साथ यह परेशानी होती है और सिर्फ आप ही नहीं बल्कि बच्चा भी इससे परेशान हो जाता है। आइए जानें कैसे पहचाने बच्चे की कमजोर पाचन क्रिया को और किस तरह करें इसका इलाज। 
 

इस तरह पहचाने कमजोर पाचन क्रिया

1. सारा दिन बच्चे के मुंह से बदबू आना
2. बच्चे का लगातार रोते रहना
3. जरी सा दूध पीने के बाद उल्टी करना
4. उम्र के हिसाब से बच्चे का वजन कम होना
5. कब्ज होना या मल से बदबू आना
6. लगातार जम्हाई लेना
7. आंखों में लालगी रहना आदि
बच्चों में इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो समझ जाएं कि यह सब पाचन क्रिया में गड़बड़ी का कारण हो सकती हैं। 
 

हो सकते हैं ये कारण
नवजात दूध का ही सेवन करता है लेकिन फिर भी उसकी पाचन क्रिया में गड़बड़ी पैदा होने लगती है। आइए जानें इसके कारण। 

1. दूध का सेवन ज्यादा करना
2. बच्चा मां का दूध पी रहा है तो मां का मसालेदार भोजन खाना,ज्यादा मीठे का सेवन करना,तला हुआ खाना खाना, बासी भोजन का सेवन आदि हो सकता है। 
3. मौसम में बदलाव

करें ये उपचार 
1. शहद


शहद खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त होती है। बच्चे को दिन में 2 बार शहद जरूर खिलाएं। 

2. हींग
पाचन क्रिया में गड़बड़ी होने से पेट में गैस भी बनने लगती है। इसके लिए पानी में हींग को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बच्चे की नाभि पर लगा दें। 

3. जीरा


बच्चा मां का दूध पी रहा है तो मां को खाना खाते में एक चुटकी भूने हुए जीरे का पाउडर खाने में मिलाकर खाना चाहिए। मां के दूध के जरिए इसका फायदा बच्चे को भी मिलेगा। 

4. अदरक


बच्चा मां का दूध पी रहा है तो 1 चम्मच जीरे का पाउडर और आधा चम्मच अदरक के पाउडर को मिक्स करके मां को सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे का पेट भी सही रहेगा। 



 

Punjab Kesari