Health Tips: डाइजेशन हो गया है खराब तो क्या करें?

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2023 - 10:14 AM (IST)

गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं होना आम है। ज्यादा हैवी खाना खाने के कारण उसे पचा पाना मुश्किल हो जाता है जिसके कारण गैस, अपच, कब्ज, मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यदि समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर भी हो सकता है। ऐसे में जरुरी है कि पाचन शक्ति मजबूत रहे ताकि आप पेट संबंधी समस्याओं से बच सकें। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आप अपनी पाचन शक्ति कैसे मजबूत बना सकते हैं...

हाई फैट्स वाले फूड्स कम खाएं 

यदि आप हाई फैट फूड्स जैसे एवाकाडो, ऑलिव ऑयल, फुल फैट दही, नारियल का तेल, अंडे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं।ये फूड्स आपकी पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। ये फूड्स कब्ज का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में हाई फाइबर वाले फूड्स के साथ हाई फैट्स वाले फूड्स भी जरुर खाएं। 

जंक फूड्स से बनाएं दूरी 

पाचन तंत्र को मजबूत रखना चाहते हैं तो अधिक मात्रा में फैटी चीजों का सेवन न करें। अगर आप नियमित रुप से जंक फूड्स खाते हैं तो इसके कारण आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह के फूड्स में अधिक मात्रा में शुगर और फैट पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से आप मोटापे का शिकार भी हो सकते हैं। 

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी 

शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। कम मात्रा में पानी पीने से पाचन सही तरीके से कार्य नहीं कर पाता जिससे कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कम मात्रा में पानी पीने के कारण पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। 

दही जरुर खाएं 

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए दही बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई सारे गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्व शक्ति बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।  

समय पर खाएं खाना 

बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग देरी से खाना खाते हैं कई लोग तो सुबह नाश्ता भी स्किप कर देते हैं जिससे पाचन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए रोजाना समय पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करें।

व्यायाम जरुर करें 

नियमित व्यायाम करने से पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है। ऐसा करने से फूड्स तंत्रिका तंत्र में आगे बढ़ने में मदद करता है। इसके अलावा शारीरिक रुप से एक्टिव रहने से वेट भी नियंत्रित रखता है।

Content Writer

palak