Bridal Fashion: दुल्हन ही नहीं उसकी सहेलियां भी ट्राई करें डिफरेंट स्टाइल में गजरा

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 07:02 PM (IST)

दुल्हन के लिए उसकी शादी का दिन काफी अहम होता है। इस मौके पर वह अपने कपड़ों से लेकर हेयरस्टाइल का बेहद ध्यान रखती है। वहीं अगर हम बात करें ब्राइडल हेयरस्टाइल की तो बालों में गजरा लगाने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है। हालांकि इसमें सिर्फ इतना सा फर्क है कि समय के साथ बालों में गजरा लगाने का स्टाइल बदल गया है। आम महिलाओं के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज भी अपने ट्रेडीशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए गजरा लगाती हैं। अगर आप भी बालों में गजरा लगाना पसंद करती हैं तो फिर चलिए आज हम आपको बताएंगे शादी के दिन बालों पर गजरा लगाने के अलग-अलग स्टाइल...

मोगरा गजरा

बाजार से आपको मोगरा के जालीदार गजरे आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप यूं अपने बन पर ट्राई कर सकती हैं। 

सफेद फूलों से बना गजरा

आप चाहें तो अपने बन को सफेद फूलों से यूं कवर भी कर सकते हैं। 

चोटी स्टाइल गजरा

आप बालों की चोटी बनाकर उसपर ZigZag स्टाइल से गजरा ट्राई कर सकती हैं। 

हैवी गजरा

बालों पर ट्राई किया गया गजरे का ये स्टाइल काफी पुराना है। जिसे आज भी महिलाएं कापी पसंद करती हैं। 

 

गजरे को दें ट्विस्ट

फ्रेंच स्टाइल चोटी बनाकर आप गजरे को एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं। 

 

गुलाब और मोगरे का गजरा 

आप मोगरे के फूलों के साथ गुलाब के फूलों से बने गजरे को ट्राई करके डिफरेंट लुक पा सकती हैं। 

 

चोटी विद हैवी गजरा

आप चोटी बनाकर उस पर हैवी गजरा ट्राई कर सकती हैं।

 

ट्विस्टिड हेयरस्टाइस विद गजरा

 

गजरा विद फ्लावर

Content Writer

Bhawna sharma