Winter Fashion: कंफर्टेबल के साथ दिखे स्टाइलिश, ट्राई करें 7 पोंचू स्टाइल

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 05:13 PM (IST)

विंटर सीजन में जितना खुद को कवर रखा जाए उतना ही बीमारियों से बचाव बना रहता है। मगर हर वक्त शॉल या ऊन के कपड़ों में खुद को लपेट कर रखना भी मुश्किल है खासकर उन लड़कियों के लिए जो कॉलेज या ऑफिस जाती हैं। लड़कियां हमेशा अपना स्टाइल मेंनटेन रखना चाहती है, फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी। ऐसे में पोंचो सबसे बेस्ट ऑप्शन है जो आपको स्टाइल से अप-टू-डेट रखने के साथ-साथ ठंड से भी बचाए रखेगा। 

लड़कियां में पोंचो का क्रेज

पोंचो एक ऐसा आउटफिट है जिसका ट्रेंड विंटर सीजन में खूब देखने को मिलता है। भले पोंचू का फैशन नया न हो लेकिन इसका क्रेज लड़कियों में हर बार दिखता है। अगर आप भी शॉल या स्कार्फ कैरी करने से बचना चाहती है तो पोंचो ट्राई करें। 

कंफर्टेबल के साथ देता है स्टाइलिश लुक 

पोंचू में आप कंफर्टेबल भी रहेगी साथ ही स्टाइलिश भी दिखेगी। इसे आप कैजुअली या पार्टीवियर में कैरी कर सकती हैं। विंटर सीजन में पोंचू के आपको नए डिजाइन्स व स्टाइल देखने को मिलेंगे जिन्हें आप अपनी पंसद के हिसाब से खरीद सकती है। 

चलिए आज हम आपको कुछ डिफरैंट स्टाइल के पोंचो डिजाइन्स दिखाते है जिनसे आप आइडिया ले सकते है। 

केप स्टाइल पोंचो

टी-शर्ट, स्वैट शर्ट के ऊपर आप केप स्टाइल पोंचो वियर कर सकती हैं। अगर आप पार्टी या फंक्शन में गाऊन या लांग स्कर्ट वियर कर रही है तो केप पोंचो कैरी करें। केप स्टाइल में आप फ्लोरल, प्लेन, चेक्स, स्ट्राइप डिजाइन्स चूज कर सकती है।

फ्लोर लेंथ पोंचो

फ्लोर लैंथ पोंचो फैशनेबल तो दिखते ही हैं साथ ही आपकी पूरी बॉडी को कवर रखते है। इसे आप जींस व एथनीक सूट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।  

डिफरैंट नेक पोंचो

आपको मार्कीट में डिफरैंट नेक स्टाइल वाले पोंचो डिजाइन्स मिल जाएंगे जो आपकी सर्दी से बचाने के साथ स्टाइल भी देंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से वी नेक, राऊंड नेक, हाई नेक कैरी कर सकती हैं। 

थ्रेड वर्क व इम्ब्रॉयडरी पोंचो

वूलन फेब्रिक में आप थ्रेड, मिरर वर्क या इम्ब्रॉयडरी वर्क वाले पोंचो ट्राई कर सकती है। इन्हें आप पार्टी-फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं। 

क्रोशिया पोंचो 

अगर रेट्रो लुक चाहती है तो क्रोशिया वर्क वाला पोंचो ट्राई करें। आप इसमें फुल लेंथ या हॉफ लेंथ पोंचो पसंद कर सकती है जिसे आप जींस के साथ कैरी करें तो परफेक्ट है। 

फेदर या फ्रिंज पोंचो

फेदर या फ्रिंज वर्क इन दिनों खूब ट्रेंड में है जिसे आप अपने विंटर वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती है। फेदर या फ्रिंज वर्क पोंचो ट्राई करें। 

हुडी विंद पोंचो

इस पोंचो के साथ हुडी यानी केप अटेच होती है जिस वजह से आपको हुडी स्टेवटर पहनने की जरूर भी नहीं पडे़गी। 

 

Content Writer

Sunita Rajput