इन जगहों पर जाने से पहले एक बार जरूर सोचें! (Pix)

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2016 - 12:39 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने-फिरने के लिए बहुत सी जगहे हैं। कुछ जगहे एेसी है जहां बहुत ठंड होती है वहीं कुछ जगहे एेसी है जहां गर्मी बहुत होती है। अगर आप भी किसी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे है तो वहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही जाए। आज हम आपको कुछ एेसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां हर किसी का रहना मुमकिन नहीं है। 

1. सबसे गर्म शहर
कुवैत दुनिया का सबसे गर्म शहर है। यहां एवरेज तापमान 34.3 डिग्री रहता है। 

2. सबसे सूखा शहर
अगर आप बारिश के शौकीन है तो इस शहर में सोच समझकर जाएं। मिस्र के आसवान शहर को दुनिया का सबसे सूखा शहर कहा जाता है। यहां बारिश बहुत कम होती है। 

3. सबसे ठंडा शहर
रूस के याकुत्सक शहर को सबसे ठंडा शहर माना जाता है। यहां के तापमान 51 डिग्री से भी कम हो जाता है। 

4. सबसे हवादार शहर
न्यूजीलैंड के वेलिंगटन शहर को दुनिया का सबसे हवादार शहर कहा जाता है। इस शहर में औसतन 29 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती है। 

5. सबसे ऊंचा शहर
बोलीविया का अल आल्टो शहर को दुनिया का सबसे ऊंचा शहर माना जाता है। समुद्रतल से 4150 की ऊंचाई पर स्थित है।
 

Punjab Kesari