Water Marble Art से दें फ्लावर पॉट को डिफरैंट लुक

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2017 - 03:27 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: घर को डैकोरेट और आर्कषक बनाने के लिए लोग कुछ ना कुछ करते रहते हैं। बाजार से तरह-तरह के सामान खरीद कर लाते हैं ताकि उनका घर सबसे अलग दिखे। ऐसे में वह यह भूल जाते हैं कि घर में भी ऐसी बहुत-सी होती हैं जिससे कि वह बहुत सारी क्रिएटिव चीजें बनाकर अपने घर को डिफरैंट लुक दे सकते हैं। आज हम आपको वॉटर मार्बल फ्लावर पॉट बनाना सिखाएंगे। इस पॉट को आप बड़ी आसानी से खुद बना सकते है। जानिए इसे बनाने का तरीका...

 

जरूरी सामान

- व्हाइट पेंट
- 1 पिंक नेल पॉलिश 
- 1 ब्लू नेल पॉलिश 
- 1 यैलो नेल पॉलिश 
- 1 औरेंज नेल पॉलिश 
- 1 बाऊल 
- 1 टूथपिक
- पानी

कैसे करें

1. सबसे पहले फ्लावर पॉट को व्हाइट पेंट कर दें और इसे सूखने के लिए रख दें।
2. अब एक बाऊल में पानी डालें और उसमें कुछ बूंदे पिंक नेल पॉलिश की डालें। फिर इसके ऊपर कुछ बूंदे ब्लू नेल पॉलिश की डालें, फिर इसके ऊपर कुछ बूंदे यैलो नेल पॉलिश ती डालें। फिर आखिरी में इसके ऊपर कुछ बूंदे औरेंज नेल पॉलिश की डालें।
3. इसके बाद दोबारा ऐसा ही करें पहले पिंक नेलपॉलिश की बूंद फिर ब्लू, यैलो और औरेंज नेलपॉलिश की बूंद को डालें।
4. अब एक दूथपिक की मदद से इसे हल्का सा आपस में मिला लें। 
5. इसके बाद बनाएं गए मिश्रण में फ्लावर पॉट को डूबोएं। ध्यान रहे कि फ्लावर पॉट को आप पहले टेढा करके डालें। फिर घुमाते हुए पॉट को बाहर निकाल लें।
6. आपका वॉटर मार्बल फ्लावर पॉट तैयार है। 
 

Punjab Kesari