क्यों लगाया जाता है गजरा, जानिए लगाने के डिफरैंट स्टाइल

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 05:41 PM (IST)

भारतीय परंपरा में महिलाओं के 16 श्रृंगार का खास महत्व हैं जिसमें गजरा भी अपनी अहम जगह रखता है। पुराने समय में गजरा लगाने का काफी चलन था लेकिन समय के साथ इसमें काफी बदलाव आया। मगर एक बार फिर गजरा शादियों का लेटेस्ट ट्रेंड बन गया। जी हां, अब गजरे का क्रेज न सिर्फ शादीशुदा महिलाओं में बल्कि लड़कियो में भी बखूबी दिख रहा हैं। बस फर्क इतना है कि गजरा लगाने का स्टाइल बदल चुका है, आजकल लड़कियां डिफरेंट ट्विस्ट के साथ बालों में गजरा लगा रही हैं। बालों में लगा जरा पुरे हेयरस्टाइल को बदलकर रख देता हैं, तो चलिए हम आपको कुछ गजरा हेयरस्टाइल दिखाते हैं जिनसे आपको भी डिफरेंट स्टाइल मिलेगा। 

गजरे को लगाने का महत्व...

गजरे के महत्व को समझने के लिए फूलों का महत्व समझना जरूरी है। मान्यता है कि फूल मां लक्ष्मी को काफी प्रिय हैं, इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए फूलों से पूजा की जाती हैं और महिलाएं भी मां लक्ष्मी का रूप होती हैं, इसलिए उन्हें खुश रखने के लिए बालों में गजरा लगाने का प्रथा बनाई गई।

फायदे जानने से पहले जान लेते है गजरे के प्रकार...

चमेली 
चमेली अपनी खुशबू की वजह से फूलों की रानी के रूप में जानी जाती हैं, इसलिए कोई भी त्योहार इन फूलों के बिना पूरा नहीं माना जाता है। इतना ही नहीं ज्यादातर महिलाएं इन्हीं फूलों का जगरा लगाती हैं।   

गुलाब
गुलाब के फूलों को प्यार और जुनून का प्रतीक है। अगर कोई लड़की गुलाब के फूल बालों में लगाती हैं तो इसका मतलब होता है कि वो अपने प्यार को याद कर रही हैं। 

गुलदाउदी
यह फूल खुशी को दर्शाते हैं। अगर को महिलाओं बालों में इन फूलों को लगाती हैं तो घर में खुशियां फैल जाती हैं।  

गुड़हर
यह फूल शक्‍ति का प्रतीक है इसलिए इससे काली देवी और अन्य रूपों की पूजा में इस्तेमाल किया जाता हैं। 

गजरा लगाने के फायदे 

- बात अगर गजरे के फायदों की करें तो गजरे को सौभाग्य और समृद्धि की निशानी भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गजरा लगाने से रिश्तों में प्यार की महक बरकरार रहती हैं, दूसरा इससे परिवार में हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहता हैं। 

- वहीं बालों में गजरा लगाने से घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं और कभी घर छोड़ कर नहीं जाती हैं, इसलिए भी प्राचीन समय से गजरा लगाने का महत्व हैं। 

- गजरा लगाने से न सिर्फ खूबसूरती बढ़ती हैं बल्कि आसपास का माहौल भी सुगंधित रहता हैं जो किसी का भी ध्यान आसानी से अपनी तरफ खींच लेता है। 

- दंपत्ति जीवन में खुशहाली लाने में भी गजरा अपनी अहम भूमिका निभाता है। कहा जाता है कि इसे लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बना रहता हैं जोकि अटूट रहता है।

Content Writer

Sunita Rajput