जन्म से लेकर 1 साल तक कैसी हो शिशु की डाइट, Healthy रखने के लिए खिलाएं ये चीजें

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2023 - 11:55 AM (IST)

बच्चे का जन्म होने के बाद मां की जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती है। एक मां चाहती हैं कि वह अपने बच्चे को अच्छी परवरिश दे उसका पूरा ख्याल रखे। बेबी को ऐसी चीजें खिलाएं जिससे वह हैल्दी रहे और उसका शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से विकास हो सके। बेबी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी है कि उसका खान-पान अच्छा हो लेकिन पेरेंट्स बच्चे की डाइट को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। नई मांओं को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि वह बेबी को कितना खाना दें। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि बच्चे को कितना खाना देना चाहिए और आप उन्हें क्या-क्या खिला सकते हैं...

कितना पिलाएं शिशु को दूध?

शिशु के जन्म से लेकर 4 हफ्ते तक बच्चे की सही ग्रोथ के लिए उसे दिन में कम से कम 10-12 बार दूध जरुर पिलाएं। एक्सपर्ट्स की मानें तो जन्म से लेकर 2 हफ्ते तक बच्चे को 2 घंटे से ज्यादा दूध पिलाए बिना न रखें। इसके लिए आप शिशु को एक फीडिंग पैर्टन भी बना सकते हैं। वहीं नई मां को अपने बच्चे को हर 1 घंटे या फिर 1.30 घंटे में ब्रेस्टफीडिंग करवाते रहना चाहिए। 

उम्र के हिसाब से कितनी बार करवाएं फीड 

वहीं शिशु को 1-3 महीने के शिशु को पूरे दिन में लगभग 7-8 बार फीड जरुर करवाएं। यदि आपको लगता है कि इसके बावजूद भी बच्चा भूखा है तो आप उसकी फीड करने की संख्या बढ़ा सकते हैं । 3-5 महीने के शिशु को 24 घंटे के अंदर 6-7 बार फीडिंग जरुर करवाएं। अगर शिशु 6-8 महीने का है तो उसे दिन में 6 बार फीडिंग की जरुरत पड़ सकती है। वहीं 8 महीने के बाद एक दिन में शिशु को 4 बार दूध पिलाएं। 9-12 उम्र के शिशु को आप कितना दूध देंगे यह बात उनकी ग्रोथ पर निर्भर करती है। 

ठोस आहार में दे ये चीजें

वेजिटेबल खिचड़ी 

वहीं अगर शिशु 6 महीने से ज्यादा हो गया है तो आप उन्हें वेजिबेटल खिचड़ी बनाकर दे सकते हैं। सॉफ्ट और मैश खाना आप उन्हें बनाकर दे सकते हैं ताकि बच्चा उसे आसानी से निगल सके और एकदम हैल्दी रहे। खिचड़ी में प्रोटीन, विटामिन और खनिज मौजूद होता है जो शिशु के विकास के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 

एप्पल पाई 

एप्पल पाई आप शिशु को दे सकते हैं। सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें और एक पैन में दूध गर्म करें। इसमें चीनी और कद्दूकस किया हुआ सेब डालें और उबाल लें। तैयार पाई आप बच्चे को दे सकते हैं। 

खीरा 

9 महीने से ऊपर बच्चे के दांत आने लग जाते हैं ऐसे में उन्हें आप काटने के लिए खीरा दे सकते हैं। खीरे की स्लाइस काटकर बच्चे को दें। इससे उनके मसूड़े मजबूत होंगे।

Content Writer

palak