इन 5 चीजों में छिपा है तंदुरुस्त रहने का राज, आज से कर लें Diet में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Oct 15, 2022 - 06:00 PM (IST)

अच्छी सेहत और स्वस्थ शरीर के लिए हैल्दी खान-पान बहुत ही आवश्यक है। हैल्दी डाइट में जरुरी नहीं कि आप महंगी चीजें शामिल करके ही स्वस्थ रह सकते हैं। आप घर में मौजूद कुछ चीजें शामिल करके ही स्वस्थ रह सकते हैं। आपको ऐसी 5 चीजें बताएंगे जिनका सेवन करके आप एकदम हैल्दी रहेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

केला 

केले में पौटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट, नियासिन, राइबोफ्लेविन और बी-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपका शरीर एकदम एनर्जेटिक रहता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

छोले 

जरुरी नहीं कि सिर्फ नॉन वेज चीजें जैसे मांस, मछली, चिकन जैसी चीजों से ही आपके शरीर को प्रोटीन मिले। आप अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर छोले शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर, खनिज, विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपका वजन कम करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायता करता है। 

मूंग की दाल 

मूंग की दाल आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। यह आपकी मांसपेशियों की मरम्मत करने में भी मदद करता है। इसका सेवन करके आप लंबे समय तक एनर्जेटिक महसूस करते हैं। यदि आप नॉन वेज का सेवन नहीं करते तो इसका सेवन करके शरीर को प्रोटीन की मात्रा दे सकते हैं। 

PunjabKesari

बाजरा 

बाजरा आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह ऊर्जा का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा बाजरे में कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा कम पाई जाती है। यह प्रोटीन का भी बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी काफी अच्छी पाई जाती है। डाइट में इसे शामिल करके स्वस्थ रह सकते हैं। 

पालक 

पालक का सेवन करके आप स्वस्थ रह सकते हैं। इसमें विटामिन-के की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन-के आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह हृदय रोग और कैंसर के खतरे को भी कम करती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static