अच्छा तो यह है तैमूर की क्यूटनेस का राज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2017 - 02:56 PM (IST)

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान बेहद क्यूट है। अपने जन्म से ही तैमूर लोगों के फेवरेट बने हुए है। गोल-मटोल तैमूर को देखकर हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह क्या खाते हैं कब हंसते है और क्या पहनते है।

हाल में ही एक इंटरव्यू में सैफ ने बेटे तैमूर के डाइट प्लान और डेली रुटीन के कई राज खोले। सैफ ने बताया कि तैमूर को नाशपती और कैरट खाना बहुत पसंद है। आजकल तैमूर ने हैवी खाना शूरू कर दिया है। हम उन्हें दाल और मिक्स आलू देते है। उन्हें खाना खिलाना भी बहुत मुश्किल काम है। 

तैमूर के दिन की शुरूआत आरती सुनने से होती है और चोपिन से खत्म। सैफ ने कहा कि वह हमेशा कोशिश करते है कि उन दोनों में से कोई एक हमेशा तैमूर के साथ रहें। 

Punjab Kesari